देश

“पीएम मोदी आज दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर”, मन की बात के 100वें एपिसोड के सम्मेलन में बोले अनुराग ठाकुर, आमिर खान समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड जारी करेंगे. लेकिन इससे पहले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया. इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि- ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने रेडियो को जीवंत कर दिया है. प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर है और मन की बात का शतक पूरा कर रहे हैं.

उपराष्ट्रपति ने कहा शायद यही एक मात्र कार्यक्रम है जिसका कोई विरोध नहीं है और यह बदलाव भी ला रहा है. पीएम मोदी के 100 वें एपिसोड लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है.

‘मन की बात दुनिया का सबसे पॉपुलर कार्यक्रम है’

इस मौके पर सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मन की बात कार्यक्रम को दुनिया का सबसे पॉपुलर कार्यक्रम बताया. उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि टेलीविजन के आगाज के बाद भी मन की बात कार्यक्रम को करोड़ों लोगों ने सुना है. मन की बात कार्यक्रम से समाज और देश में बदलाव आया है. इस कार्यक्रम के लिए 61 हजार सुझाव आये हैं और 700 सौ से ज्यादा लोगों की उपलब्धि को इस कार्यक्रम ने जन जन तक पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें- Delhi Mayor Election: ‘आप’ की शैली ओबेरॉय दूसरी बार बनीं दिल्ली की मेयर, चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

कार्यक्रम में देशभर से पहुंची कई हस्तियां

मन की बात के 100 वें एपिसोड से पहले इस कार्यक्रम में देशभर से कई हस्तियां भी पहुंची थीं, जिनमें फिल्म अभिनेता आमिर खान, रवीना टंडन मौजूद रहीं. इस मौके पर वो 106 शख्सियत भी मौजूद रहे, जिनका जिक्र खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया था. इस मौके पर मन की बात की थीम पर एक कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया गया, जिमसें अलग-अलग थीम पर चर्चा की गई.

इस चर्चा में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन वेदी, रवीना टंडन, मुक्केबाज निखत जरीन और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर एक डाक टिकट और मन की बात कार्यकम के लोगो पर आधारित एक कॉइन भी जारी की गई.

– भारत एक्सप्रस

Rahul Singh

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

32 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

54 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

2 hours ago