Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather Today: दो महीने जमकर सताएगी प्रचंड गर्मी, लू के थपेड़ों से बुरा हो जाएगा हाल, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस बार देश में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है. ऐसे में दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है.

heat wave

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

UP Weather Today: अप्रैल की महीना शुरू हो गया है और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा अभी से 40 के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में आने वाले दो महीने यूपी वालों के लिए और भी भारी हो जाएंगे, क्योंकि हर दिन लू के थपेड़ों को सहना पड़ेगा. इस बार अप्रैल महीने से ही मई और जून की तरह गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं.

यूपी के मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस बार देश में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है. यूपी को लेकर कहा कि यूपी में दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है. इस बार 10 से 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि भले ही अप्रैल महीने में यूपी के वेस्ट में हल्की-फुल्की बारिश की बौछारें पड़ी हैं लेकिन इसका असर अधिक समय तक नहीं रहेगा. बदली वाले बादल हटने के बाद सूर्य की तपिश और तेज हो जाएगी और फिर पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा. अगर तराई इलाकों को छोड़ दिया जाए तो पूरे प्रदेश में लोगों को लू के थपेड़े सहने पड़ेंगे. उन्होने कहा कि इस बार लू भी सामान्य से पाँच-छह दिन अधिक रह सकती है.

ये भी पढ़ें-‘हमें एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए’, जयशंकर ने अमेरिका को दिया खरा जवाब, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर की थी टिप्पणी

उन्होंने आगे बताया कि इस बार यूपी में मार्च महीने में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है तो वहीं अप्रैल में भी कई इलाकों में यही हाल है. प्रयागराज और मुजफ्फरनगर में बीते दिनों 40 के पार पारा पहुंच गया था. राजधानी लखनऊ में भी अभी से लोगों को गर्मी सताने लगी है. आज की अगर बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी के साथ ही उन्होंने सलाह दी है कि इस मौसम में लोग अधिक से अधिक पानी का सेवन करें. अगर बहुत जरूरी न हो तो लू के दौरान घर के बाहर न निकलें. पूरे प्रदेश में 6 अप्रेल से मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने सलाह दी है कि बच्चों को तेज धूप से बचाने की कोशिश करें और खूब पानी पिलाते रहें. तो वहीं बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital