Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka: कर्नाटक में ‘श्रद्धा’ जैसा हत्याकांड, बेटे ने पिता का कत्ल किया, फिर लाश के 30 टुकड़े कर बोरवेल में फेंका

Karnataka Crime: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसा एक खौफनाक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक बेरहम बेटे ने खुद अपने पिता का कत्ल कर दिया और फिर उसकी लाश के 30 टुकड़े करके बोरवेल में फेंक दिए.

Karnataka

परशुराम का कातिल उसका बेटा विठ्ठल ही था (प्रतीकात्मक फोटो)

Edited by Nitish Pandey

Karnataka: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस पूरे देश को दहला दिया था. अब बिलकुल ऐसा ही मामला कर्नाटक (Karnataka) के बागलकोट में सामने आया है. एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट इतार दिया. फिर शव के 30 से अधिक टुकड़े कर एक बोरवेल के पास फेंक दिया. पुलिस ने शरीर के सभी टुकड़ों को बरामद कर लिया है और आरोपी विठ्ठल कुलाली को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी विठ्ठल ने बताया कि जब भी उसका पिता परशुराम शराब के नशे में होता था, तो वो अपने बेटे के साथ मारपीट करता था. 6 दिसंबर को भी परशुराम ने शराब के नशे में बेटे विठ्ठल के साथ मारपीट की. जिससे गुस्सा होकर विठ्ठल ने अपने पिता को एक रॉड से मारना शुरू कर दिया. इस दौरान परशुराम की मौत हो गई.

पिता के शव को 30 टुकड़ों में काट डाला

पुलिस पूछताछ में आरोपी विठ्ठल ने बताया कि हत्या करने के बाद अपने पिता के शव के 32 टुकड़े किए. फिर बागलकोट के मुधोल के बाहरी इलाके पर एक खेत में बोरवेल के पास शव को हिस्सों को फेंक दिया.

बेटे ने कबूली पिता की हत्या की बात

कुछ दिन बाद बोरवेल के पास से बदबू आने लगी. जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे शरीर के कई टुकड़े मिले. पुलिस को मृतक के बेटे पर शक हुआ. आरोपी विठ्ठल को पुलिस थाने लेकर आई. पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल की है.

पुलिस के मुताबिक, परशुराम को शराब पीने की आतद थी. वो आए दिन नशे में लड़ाई करता था. जिसकी वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर अलग रहती थी.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: आफताब के पोस्ट नार्कों में नहीं मिली पुख्ता जानकारी, ‘ब्रेन मैपिंग’ से बाहर आ सकता है सच!

वहीं पुलिस ने शव के हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कुछ और नए खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल कर्नाटक (Karnataka) पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital