देश

Karnataka: सोनिया गांधी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित, बोलीं- कर्नाटक के लोगों को किसी का आशीर्वाद नहीं चाहिए

Karnataka: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां शनिवार को कहा कि कर्नाटक के लोग कड़ी मेहनत करके अपना जीवन जी रहे हैं और उन्हें किसी के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का जवाब देते हुए कहा कि “अगर भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आती है, तो राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा.”

जनसभा को किया संबोधित

कांग्रेस संसदीय दल की नेता ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा उनके बेटे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिली कामयाबी से चिंतित और परेशान है, क्योंकि यह यात्रा उन लोगों के खिलाफ थी, जो देश में नफरत फैला रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा की लूट, झूठ, अहंकार और नफरत के माहौल को खत्म किए बिना कर्नाटक और यहां तक कि भारत भी प्रगति नहीं कर सकता, क्योंकि भाजपा अहंकारी राजनीतिक दल में बदल चुकी है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ मरोड़ने की रणनीति काम नहीं करेगी. वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राज्य में ईडी और आयकर के छापे का जिक्र कर रही थीं. कांग्रेस नेता ने यह भी याद किया कि वह 24 साल पहले बेल्लारी निर्वाचन क्षेत्र से जीती थीं और कर्नाटक के लोगों ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया था.

भ्रष्टाचार को Karnatakaस्वीकार नहीं करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक ने 1978 में चिकमंगलुरु से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुना था. सोनिया गांधी ने कहा कि कर्नाटक के लोग वे हैं जो गर्व के साथ जीते हैं, और वे केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के ‘अंधेरे शासन’ के खिलाफ आवाज बुलंद करना लोगों की जिम्मेदारी है.

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश कांग्रेस के साथ

सोनिया गांधी ने कहा कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बौखला गई है और पार्टी राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सभी तरह के हथकंडे और हर तरह का दमन कर रही है. सोनिया ने राज्य में भ्रष्टचार का जिक्र करते हुए सार्वजनिक कार्यो के लिए वसूले जा रहे 40 प्रतिशत कमीशन पर ठेकेदार संघ द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का भी अप्रत्यक्ष संदर्भ दिया. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार भी सोनिया गांधी के साथ मंच पर मौजूद थे.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

5 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

16 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

25 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

57 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

1 hour ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago