Categories: खेल

KKR कप्तान की पत्नी के साथ ‘बदसलूकी’, आरोपी गिरफ्तार…फिर कटघरे में दिल्ली पुलिस, जानें पूरा मामला

Nitish Rana wife Saachi Marwah: देश की राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा की पोल खुलने पर एक बार फिर शोर मच रहा है. महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली पलिस के तमाम दावों की जमीनी सच्चाई हवा हवाई है. इस बार ये मुद्दा गरमाया है साची मारवाह की वजह से, जो भारतीय क्रिकेटर और आईपीए टीम केकेआर के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी हैं.

दरअसल, दिल्ली के सड़कों पर बाइक सवाड़ों ने साची के साथ बदसलूकी की है और हद तो तब हुई जब दिल्ली पुलिस में शिकायत करने पर साची मारवाह को एक अटपटा जवाब मिला. हालांकि देर से ही सही लेकिन दिल्ली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और आरोपियों को गिरफ्तार किया.

KKR के कप्तान की पत्नी के साथ ‘बदसलूकी’

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह द्वारा दर्ज कराए शिकायत में दिल्ली पुलिस ने ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. 4 मई को हुई इस घटना में दो युवक साची की कार का पीछा कर रहे थे और जानबूझकर उससे टकरा रहे थे.

ये भी पढ़ें: Virat vs Gambhir: कोहली की हार के बाद फिर उठा पुराना विवाद, गंभीर और नवीन ने घुमाया फैंस का माथा

पुलिस से मदद मांगने के बावजूद, साची ने दावा किया कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली और उसे मामले को जाने देने के लिए कहा गया क्योंकि वह सुरक्षित घर पहुंच गई थी. उन्होंने इसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई और इस मामले को नजरअंदाज करने पर इंस्टाग्राम पर अपनी निराशा और गुस्सा व्यक्त किया. जिसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.

इस घटना ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों की उच्च घटनाओं के लिए जाना जाता है. पुलिस के इस रवैये और पीड़ित को समय पर सहायता प्रदान करने में विफल रहने के लिए पुलिस की आलोचना की गई है. कई लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त करने और तुरंत कार्रवाई की मांग करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

जानें पूरा मामला

DCP (वेस्ट) घनश्याम बंसल ने कहा कि साची के साथ यह घटना 4 मई को रात करीब 8:30 बजे हुए, जब वो अपने ड्राइवर के साथ छतरपुर से मॉडल टाउन की ओर जा रही थीं. उनकी कार कीर्ति नगर इलाके में रेड लाइट पर रुकी थी, तभी एक तेज स्पीड से एक बाइक निकली और ठीक उनकी कार के सामने आकर रोक दी.

इसके बाद बाइक पर बैठे लड़के उन्हें घूरने लगे और कार पर हाथ भी मारा. दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान पांडव नगर निवासी चैतन्य शिवम और पटेल नगर निवासी विवेक के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 18-18 साल है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

1 minute ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

19 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

25 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

27 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

41 minutes ago