मनोरंजन

Bigg Boss 16: ‘मैं कितना तड़पा हूं…’ – टीना के वापस आते ही बदल गया शालीन का अंदाज

Bigg Boss 16: सीजन 16 में इस बार बिग बॉस भी जमकर घर में खेल खेल रहे हैं. रविवार के एपिसोड में टीना घर से बाहर हो जाती हैं. टीना के घर से बाहर होते ही शालीन अपने रंग दिखाते हैं और टीना के खिलाफ काफी कुछ बोल जाते हैं. लेकिन बिग बॉस यहां फिर पासा पलट देते हैं और घर में टीना की फिर से एंट्री होती हैं. लेकिन कल तक एक दूसरे के काफी नजदीक दिखने वाले टीना और शालीन के रिश्ते की इनोवेशन अब बदल चुकी है.

टीना और शालीन के रिश्ते में आई दरार

टीना के वापस घर में आने से शालीन के चेहरे की हवाइयां उड़ रही हैं. हालांकि शालीन टीना से बात करने की कोशिश करते हैं. इस पर टीना शालीन से कहती हैं कि अगर आप अपने दोस्त को मिस कर रहे थे तो आपको तो पहले ही पता होना चाहिए था, आप उस दोस्त को जाने नहीं देते. ये सुनकर शालीन अपनी सफाई में कहते हैं कि इस बात पर हम आराम से आएंगें. शालीन कहते हैं कि जिस दोस्त को मैं मिस कर रहा था उसे मैं अभी भी मिस कर रहा हूं. इस पर टीना कहती हैं कि उस दोस्त को तुम्ही मार चुके हो अपने हाथों से.टीना शालीन से कहती है कि मैं बहुत ज्यादा आपके एक्शन से हर्ट हूं और जो जायज है मेरा हर्ट होना. शालीन कहते हैं कि यू हैव नो आइडिया. बाहर निकलेंगे मैं आपको प्रूव करके दिखाउंगा मैंने दो दिन में क्या-क्या नहीं किया और मैं कितना तड़पा हूं कितना मरा हूं.

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने प्रयागराज में शूटिंग के दौरान स्टूडेंट को मारी टक्कर, शिकायत दर्ज

शालीन ने टीना को दी बार-बार सफाई

इसके बाद फिर शालीन टीना से बात करने की कोशिश करते हैं. टीना इस पर कहती है कि आपने तो ये भी बोला कि चाहे कोई भी होता तो मैं बजर नहीं बजाता. इसके बाद टीना शालीन से पूछती हैं कि आप सुंबुल के लिए क्यों बजाना चाहते थे. शालीन इस पर कहते है कि जमीन आसमान का फर्क है. वहीं टीना भी कहती हैं कि हां जमीन आसमान का फर्क है मेरे में और सुंबुल में . वहीं शालीन कहते है कि जमीन आसमान का फर्क है इस सिचुएशन में भी. टीना कहती हैं कि यू हर्ट मी. इस पर शालीन कहते हैं कि हर्ट तो होगा ही मैं वो बोल ही नहीं रहा हूं.

शालीन आगे कहते हैं कि मुझे ये बताओ कि अगर मुझे सबका सगा बनना था तो मैंने क्यों दबाया फिर. इस पर टीना कहती हैं कि वो आपको पता होगा. वहीं शालीन कहते हैं कि ये मैं उससे पूछ सकता था जो टीना गई थीं ये जो टीना दत्ता है उन्हें मै जानता ही नहीं हूं. टीना इस पर कहती हैं कि अच्छी बात है आप मुझे नहीं जानते हो और आपके शब्दों में नाऊ यू प्ले योर गेम.  टीना कहती हैं कि हम दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे लेकिन मैं इस वक्त बहुत हर्ट हूं. आपकी दोस्ती का मुझे पता नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

5 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

26 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

28 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

30 minutes ago