देश

UP News: बच्चियों ने सीएम योगी की कलाई पर बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने बेटियों को दिया खास तोहफा, किया ये ऐलान

UP News: रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राखी बंधवाने के बाद प्रदेश भर की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वित्तीय वर्ष 2024-2025 से कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने जा रही है. यानी अगले साल रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों को 25 हजार रुपए मिलेंगे. सीएम योगी ने ये भी कहा कि इससे प्रदेश की बेटियों को अपने सपने को पूरा करने में और सुलभता होगी और वह शिक्षित बनकर आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी.

बुधवार को लोकभवन में ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’ योजना कार्यक्रम का आयोजन हुआ और इस मौके पर इस योजना के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस योजना की धनराशि को बढ़ाने की घोषणा की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि, “पहले इस योजना के अंतर्गत छह चरणों में 15 हजार की धनराशि का पैकेज दिया जाता था, लेकिन अब अगले साल से बेटी के जन्म लेते ही उसके अभिभावक के खाते में 5 हजार धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी.”

उन्होंने कहा कि ठीक इसी तरह जब बिटिया एक वर्ष की होगी तो दो हजार रुपए, बेटी के पहली क्लास में जाते ही तीन हजार,छठी क्लास में प्रवेश लेने पर तीन हजार, नवीं क्लास में जाने पर पांच हजार और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करती है तो उसके खाते में सात हजार रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: गाजियाबाद कोर्ट में वकील की गोली मारकर हत्या, चेंबर में बैठकर खा रहे थे खाना, हमलावर फरार

प्रदेश में 1624000 हजार बेटियां हो रही हैं लाभान्वित

इस मौके पर सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 1624000 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं. इस खास अवसर पर सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि, इसको एक नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में आज दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. वह आगे बोले कि डबल इंजन की सरकार का यह मानना है कि बेटी सिर्फ बेटी है. उसके साथ किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.

एक क्लिक में भेजे गए 5.82 करोड़

बता दें कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 29523 लाभार्थी कन्याओं के खातों में एक क्लिक के माध्यम से 5.82 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की. इसी के साथ सीएम ने प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थी कन्याओं और उनके अभिभावकों को योजना का चेक भी वितरित किया. तो वहीं इस मौके पर मौजूद बेटियों ने कहा कि इस योजना से उनको अपने सपने साकार करने में मदद मिल रही है. वह लिख- पढ़ पा रही हैं. इस योजना ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है. इस योजना से उन कन्याओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है, जो आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago