Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तमिलनाडु CM ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- ‘ED के बाद अब RTI का इस्तेमाल हो रहा है…’

Tamil Nadu CM on Katchatheevu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कच्चाथीवू को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आखिर उत्तर प्रदेश में पीएम को कच्चाथीवू द्वीप की बात क्यों करनी पड़ी?

PM Modi mk stalin

पीएम मोदी और एम के स्टालिन.

Tamil Nadu CM on Katchatheevu: कच्चाथीवू मामले पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कड़ा रुख अपना लिया है. उन्होंने इस मसले पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि ईडी और इनकम टैक्स विभाग के बाद अब आरटीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं.

तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी से सवाल कहते हुए पीएम मोदी से पूछा कि आखिर उन्हें उत्तर प्रदेश में कच्चाथीवू द्वीप की बात क्यों करनी पड़ी? सीएम स्टालिन ने आगे कहा कि ईडी और इनकम टैक्स विभाग के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी आरटीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी यह बात पता है कि अगर वे कुछ तो लोगों को विश्वास नहीं होगा. इसलिए आरटीआई का इस्तेमाल करके बयान दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने कच्चाथीवू पर क्या कहा था?

जानकारी रहे कि सीएम स्टालिन की टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के कच्चाथीवू को लेकर दिए गए बयान के बाद आया है. बीते दिनों पीएम मोदी ने कच्चतीवु द्वीप को लेकर कहा था कि नये तथ्यों से पता चला है कि कांग्रेस की तत्कालीन इंदिरा सरकार ने कच्चाथीवू द्वीप को जानबूझकर श्रीलंका को दे दिया था.

इसके अलावा पीएम मोदी DMK पर निशाना साधते हुए कहा था कि डीएमके ने तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि कांग्रेस और डीएमके परिवार की दवाइयां हैं. वे सिर्फ इस बात की परवाह करते हैं कि उनके अपने बेटे-बेटियां कैसे आगे बढ़ें.

लेकसभा चुनाव को लेकर CM स्टालिन ने क्या कहा?

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्टालिन ने कहा कि समानता और सामाजिक न्याय के लिए बीजेपी को हराना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बात से वाकिफ थी कि केवल दक्षिण ही नहीं, बल्कि उत्तर के भी लोग उन्हें सत्ता से हटाने जा रहे हैं. यही वजह है कि इस तरह की बयानबाजियां की जा रही हैं.

कच्चतीवू द्वीप के बारे में जानिए

बंगाल की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला द्वीप कच्चाथीवू है. यह 285 एकड़ के विस्तृत भू-भाग में फैला हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital