देश

Opposition Meet: विपक्षी एकता की महाबैठक में घमासान, केजरीवाल और उमर अब्दुल्ला के बीच हुई तीखी बहस

Opposition Meet: आम चुनाव 2024 में केंद्र से सत्तारूढ़ भाजपा को बेदखल करने के उद्देश्य से 15 विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता बिहार की राजधानी पटना में जुट गए हैं. विपक्षी एकता की महाबैठक जारी है. यह मेगा बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित की गई है. सीएम नीतीश ने पिछले महीने राज्य-दर-राज्य जाकर नेताओं को अपनी एकता के प्रयासों पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया था.

आप ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

हालांकि, बैठक के बीच में ही कई नेता आपस में उलझ गए. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच समझौता है कि जब दिल्ली सेवा अध्यादेश संसद में लाया जाएगा तो कांग्रेस वॉकआउट करेगी. बैठक में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सभी दलों से केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा है.

यह भी पढ़ें: गाजीपुर जेल में बंद बसपा के पूर्व सांसद Afzal Ansari की तबीयत अचानक बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

आप के प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी का बीजेपी के साथ समझौता हो चुका है. वो गैरकानूनी अध्यादेश के खिलाफ बीजेपी के साथ खड़े हैं. दिल्ली के लोगों और दिल्ली सरकार का अधिकार केंद्र सरकार ने छीन लिया है. राहुल गांधी को इतना वक्त क्यों लग रहा है? वहीं, उद्धव ठाकरे समेत कई और दलों के नेताओं ने भी कांग्रेस से अपील की है कि दिल्ली अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन किया जाना चाहिए.

हमसे समर्थन चाहिए, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा था आप कहां थे? – उमर अब्दुल्ला

बता दें कि जब बैठक में केजरीवाल कांग्रेस के साथ-साथ अन्य दलों से समर्थन मांग रहे थे. तभी उमर अब्दुल्ला भड़क गए. उन्होंने कहा, ” जब जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया तब आप कहां थे? जब अपनी बारी आई तो आप हमसे समर्थन मांग रहे हैं.

बैठक में भाग लेने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हैं. इनके अलावा कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी, सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती और उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

15 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

40 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

52 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago