देश

MP: डिंडोरी जिला अस्पताल में लाखों रुपये के डीप फ्रीजर लापरवाही की भेंट चढ़े, खुले में रखे जा रहे शव

डिंडोरी के जिला अस्पताल में सरकार ने लाखों रुपयों की लागत से डीप फ्रीजर इसलिए खरीदकर दिया थे ताकि सड़क हादसों या अन्य कारणों से मृत हुए लोगों के शवों को कुछ समय के लिए सुरक्षित रखा जा सके और इन शवों का पोस्टमार्टम सुरक्षित तरीके से हो सके. लेकिन मॉर्चुरी वार्ड में रखे डीप फ्रीजर लापरवाही की भेंट चढ़ गए. डीप फ्रीजर पिछले कई महीनों से बंद पड़े-पड़े कबाड़ हो रहे हैं और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी लाये जाने वाले शवों को रात में खुले में ही रखना पड़ रहा है, जिससे शवों को चूहे या अन्य जीव नुकसान पहुंचा सकते है.

कई बार देखने मे यह भी आया है कि अज्ञात शवों को शिनाख्त के लिए 24 घंटे तक सुरक्षित रखा जाता है. लेकिन यहां शवों के सुरक्षित होने की कोई गारंटी नहीं है. लिहाजा शवों से दुर्गंध आने लगती है, जिससे मृतक के परिजनों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है.

जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने

डीप फ्रीजर की देखरेख का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के ऊपर है. लेकिन देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. अस्पताल के बिजली विभाग के कर्मचारी की मानें तो किसी निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने चार-पांच महीने पहले नाले से मलबा निकालकर मॉर्चुरी में रखे डीप फ्रीजर के सामने रखवा दिया. तभी से नाले का मलबा मॉर्चुरी डीप फ्रीजर के सामने ही पड़ा हुआ है. हैरत की बात यह है कि किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस तरफ झांकने की कोशिश भी नहीं की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

9 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago