देश

इन राज्यों में ‘INDIA’ गठबंधन के लिए ‘सिरदर्द’ बने केजरीवाल!

Assembly Election 2023: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को सिरदर्द दे दिया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान मिजोरम सहित तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जैसे ही चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया केजरीवाल का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है. हम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जनता ने सभी पार्टियों को बार-बार मौका दिया है. अब जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है. इस बार का चुनाव निर्णायक होगा.

बता दें कि केंद्र से मोदी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों ने ‘INDIA’ बनाया है. अभी तक 26 दलों के इस गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी है. आम आदमी पार्टी भी इस गठबंधन का हिस्सा है. अगर केजरीवल स्वतंत्र रूप से इन राज्यों में चुनाव लड़ते हैं तो यह विपक्षी दलों के गठबंधन के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है.

जनहित मुद्दों को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है: डॉक्टर संदीप पाठक

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि एक समय ऐसा होता था जब शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और पानी जैसे मुद्दे किसी भी राजनीतिक पार्टियों के चुनाव का एजेंडा नहीं होते थे. उन्होंने कहा कि AAP ने चुनाव को बदलकर रख दिया है. हमारी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा और रोजगार जैसे जनहित मुद्दों को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है. अब सारी पार्टियां भी आम आदमी पार्टी को कॉपी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी ओरिजिनल होती है और इसका जीता जागता सबूत दिल्ली और पंजाब है.

यह भी पढ़ें: “DM के मुंह पर थूकिये कोई धारा नहीं लगेगी”, RJD विधायक सुधाकर सिंह ने दिया विवादित बयान

एक साथ आएंगे पांच राज्यों के चुनावी नतीजे

बता दें कि चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है. मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा. सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 minute ago

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

42 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

46 minutes ago