देश

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला TMC, NCP समेत कई दलों का साथ, क्या कांग्रेस मिलाएगी ‘हाथ’

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के ख़िलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों विपक्ष के तमाम नेताओं से मुलाकात कर रहे है. वह आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलें और NCCSA अध्यादेश के विरोध में समर्थन की मांग की. केजरीवाल अभी तक 8 दलों का समर्थन जुटा चुके हैं. केजरीवाल इस अध्यादेश के विरुद्ध में तमाम विपक्षी दलों से मिलकर उनका समर्थन जुटाने में लगे है. विपक्षी दलों से वे सहयोग कि मांग कर रहे है. यह अध्यादेश जब संसद में पारित होने के लिए आए तो उसका समर्थन न करें, बल्कि विरोध करें ताकि कोर्ट का सम्मान बचा रहे और हमें एक चुनी हुई सरकार के रूप में पूरे अधिकार मिल सकें.

दिल्ली के बॉस बनने के लिए तैयार अरविंद केजरीवाल
दरअसल केजरीवाल चाहते हैं कि केंद्र द्वारा लाए अध्यादेश के राज्यसभा में निरस्त करवा दिया जाए, जिससे वह कानून का रूप नहीं ले पाएगा.  इसके बाद वह फिर से दिल्ली के बॉस बन जाएंगे और इसके लिए वह बीते 15 दिनों से कड़ी मशक्कत करते हुए नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने US में दिया बड़ा बयान, बोले धर्मनिरपेक्ष है मुस्लिम लीग पार्टी, BJP बोली मजबूर हैं कांग्रेस नेता

केजरीवाल ने कई दलों के नेताओं से मुलाकात की
कई दलों के नेताओं से मुलाकात करने के बाद केजरीवाल ने दलों के नेताओं के साथ भी बातचीत की. जिस पर दलों के नेताओं ने अध्यादेश के विरोध में केजरीवाल का साथ देने का वादा भी कर दिया. लेकिन अभी तक कांग्रेस ने इस पर कोई जवाब नही दिया है. इस मुद्दे पर केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मिलने का वक्त भी मांगा है.

कांग्रेस के लिए चुनौती है आप
आम आदमी पार्टी  ने कांग्रेस को पंजाब और गुजरात में गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है, इसके अलावा आप सरकार बीजेपी राज्यों में भी कांग्रेस को कमजोर कर खुद दूसरे नंबर की पार्टी बनने की कोशिश कर रही है. ऐसे में यह समझना बहुत मुश्किल नहीं है कि कांग्रेस नेता क्यों आप सरकार को समर्थन देना चाह रहे हैं या उससे गठबंधन करना चाह रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Amzad khan

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

3 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

11 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

17 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

31 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

34 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

56 minutes ago