नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के आज 350 साल पूरे हो गए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने गुलामी की मानसिकता को खत्म कर लोगों को आजादी का सुखद अहसास दिलाया. इसके अलावा वीर शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सबसे ऊपर रखा. शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब है आज का हमारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत.
पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस एक नई चेतना और ऊर्जा लेकर आया है. शिवाजी महाराज का राजतिलक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है. उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्वों में राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण ऐसे वीर शिरोमणि शिवाजी महाराज को नमन करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज ने गुलामी की मानसिकता खत्म की. शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा.
यह भी पढ़ें- अखंड भारत का नक्शा देखकर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- विस्तारवादी विचारधारा को बढ़ावा ना दे हिंदुस्तान
उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी से देशवासियों के छीने गए आत्मविश्वास जगाने का काम किया. लेकिन ये एक बहुत ही कठिन कार्य था. शिवाजी ने आक्रमणकारियों का मुकाबला करने के साथ ही लोगों में ये भावना और विश्वास कायम किया कि खुद का राज संभव है. पीएम मोदी ने इस दौरान शिवाजी की सामरिक क्षमता का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि शिवाजी ने भारत की शक्ति को पहचान कर जिस तरह से नौसेना का विस्तार किया जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा से भरा हुआ है. ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि शिवाजी ने महाराज से प्रेरणा लेकर भारत ने पिछले साल गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी. अंग्रेजी शासन की पहचान को हटाकर शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा को जगह दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…