अरविंद केजरीवाल.
Janta Ki Adalat: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को ‘जनता की अदालत में’ जंतर मंतर पर पंहुचे. इस कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी ने किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व अन्य मंत्री भी यहां मौजूद हैं. जनता से संवाद के इस कार्यक्रम को आम आदमी पार्टी ने ‘जनता की अदालत’ नाम दिया है.
बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है, बिजली- पानी फ्री किया है, दिल्ली में अच्छे स्कूल बनवाए हैं और यहां महिलाओं के लिए बसों में यात्रा फ्री की है.
आम आदमी पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार ने जेल में डाल दिया. दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अन्य कई नेताओं को जेल में डाला गया. बावजूद इस सबके दिल्ली में लोगों के लिए होने वाला काम नहीं रुका. आम आदमी पार्टी द्वारा अब रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत’ लगाई गई है.
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन, गोपाल राय, आप नेता दुर्गेश पाठक समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं. जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में शामिल होने के पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने ‘केजरीवाल संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है’, ‘जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए’ जैसे नारे लगाए.
वहीं रविवार को ही इससे थोड़ी ही दूरी पर कनॉट प्लेस में बीजेपी, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को शीश महल नाम देते हुए एक प्रदर्शनी लगाई गई है. दिल्ली के कथित शराब घोटाले, बिजली की दरों में बढ़ोतरी और दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर भी भाजपा यहां लोगों से संपर्क एवं उन्हें जागरूक कर रही है.
दिल्ली बीजेपी के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के कारनामे देखें इसलिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है. रविवार को भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली से चुने गए भारतीय जनता पार्टी के सांसद व विधायक भी शिरकत कर रहे हैं. वहीं आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कुछ ही दूरी स्थित जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम कर रही है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…