Categories: खेल

IND vs BAN 1st Test: पंत, गिल और अश्विन रहे जीत के हीरो, भारत ने 280 रन से जीता चेपॉक टेस्ट

IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत के नाम रहा. चेपॉक में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 280 रन से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. रविवार को मुकाबले का चौथा दिन था और पहले सेशन में ही भारत ने यह मुकाबला अपने नाम किया. 515 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम दूसरी पारी में 234 रन पर सिमट गई. अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट, रवींद्र जडेजा ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया.

अपने घरेलू मैदान पर अश्विन के ऑलराउंडर प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. पहली पारी में विकेट रहित अश्विन ने बल्ले से धमाल मचाया और शतकीय पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में उन्हें छह विकेट चटकाए. इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे. इस दौरान अश्विन ने 113 रन और रवींद्र जडेजा ने 86 रन की जबरदस्त पारी खेली थी. टीम के 144 रन पर 6 विकेट गिर जाने के बाद दोनों ने 199 रन की मजबूत साझेदारी की थी.

जवाब में बांग्लादेश की टीम 149 रन ही बना सकी थी. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 4 विकेट, वहीं जडेजा, आकाशदीप और सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए थे. भारतीय टीम को पहली पारी में 227 रन की बढ़त मिली थी. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने ऋषभ पंत की 109 रन और शुभमन गिल की नाबाद 119 रन की मदद से 4 विकेट पर 287 रन बनाकर पारी घोषित की और कुल 514 रन की बढ़त हासिल की.

भारत की ओर से आर.अश्विन, ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतक जड़ा. जबकि बांग्लादेश के लिए सबसे सफल बल्लेबाज कप्तान नजमुल हसन शांतो रहे और टीम के अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आए. दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs BAN 1st Test Day 3: गिल और पंत के शतक, अश्विन के तिहरे झटकों से भारत ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

5 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

5 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

5 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

6 hours ago

पाइप उठाते ही कैसे दौड़ गया करंट? मथूरा में करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन…

6 hours ago