देश

केरल के प्रोफेसर की लाइव शो के दौरान मौत, एंकर ने सवाल पूछा और लुढ़क गई जिंदगी

Kerala Agriculture Expert dies in Doordarshan Live Show Video: केरल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक दूरदर्शन पर एक कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञ की मौत हो गई. मृतक कृषि विशेषज्ञ डाॅ. अनी दास थे। घटना शुक्रवार रात की है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं को पीटा, भाजपा बोली- पालघर जैसी लिंचिंग, हिंदू सुरक्षित नहीं

जानकारी के अनुसार डाॅ. अनी शाम करीब साढ़े 6 बजे दूरदर्शन के कृषि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे. इस दौरान शो की एंकर ने उनसे किसानों से जुड़ा एक सवाल पूछा. सवाल का जवाब देते-देते ही कुर्सी पर उनकी गर्दन लटक गई. इसके बाद ब्राॅडकास्ट बंद किया गया.

कृषि एक्सपर्ट के तौर पर होते थे शामिल

इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि अनी दास कोल्लम के रहने वाले थे. वे केरल लाइवस्टाॅक बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सेंटर फाॅर बायोरिसोर्सेज एंड एग्रीकल्चर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे. वे अक्सर दूरदर्शन पर कृषि एक्सपर्ट के तौर पर शामिल होते थे.

यह भी पढ़ें: मैं भाग्यशाली हूं मुझे निमंत्रण मिला… राम मंदिर समारोह में क्यों शामिल होगा हिमाचल का दिग्गज परिवार?

लगातार बढ़ रहे हैं अचानक मौत के मामले

बता दें कि इन दिनों अचानक मौत से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. 3 दिन पहले 9 जनवरी को यूपी के नोएडा में क्रिकेट मैच के दौरान एक 34 साल के इंजीनियर की विकास नेगी की मौत हो गई थी. हालांकि साथी खिलाड़ियों ने उन्हें सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई. वहीं गुजरात में भी ऐसे ही हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. प्रदेश में अब तक एक साल में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago