देश

“जिन लोगों ने नेता बनाया उन्हीं को अहंकार दिखाती हैं ममता बनर्जी”, INDIA Alliance की बैठक से पहले कांग्रेस नेता का हमला

INDIA Alliance Meeting: इंडिया ब्लॉक की आज लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग और संयोजक के नाम पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है. ये बैठक वर्चुअल तरीके से होगी. जिसमें इंडिया अलायंस में शामिल सभी दल के नेता मौजूद रहेंगे. हालांकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस बैठक से किनारा कर लिया है. जिसको लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जमकर हमला बोला है. अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को बेईमान और अहंकारी तक बता दिया.

ममता बनर्जी को बताया अहंकारी और बेईमान

अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ” ममता बनर्जी राजीव गांधी और सोनिया गांधी के लीडरशिप में नेता बनीं थीं. वह महिला इतनी बेईमान है, इतनी अहंकारी है कि जिन लोगों ने उन्हें राजनीति में खड़ा किया, उन्हीं लोगों को अहंकार दिखाती हैं.”

“सोनिया गांधी ममता बनर्जी से भीख नहीं मांगेंगी”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि “सोनिया गांधी ममता बनर्जी से भीख नहीं मांगेंगी. उनका अहंकार एक दिन टूट जाएगा. ममता बनर्जी पीएम मोदी को धोखा देना नहीं चाहती हैं, इसलिए सीट शेयरिंग पर किसी भी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं. बीजेपी हिंदुत्व की राजनीति करेगी और आप हिंदुत्व रोकने की. आपकी (ममता बनर्जी) बीजेपी के साथ सांठगांठ हो चुकी है. पीएम मोदी अयोध्या में कीर्तन गा रहे हैं और ममता बनर्जी गंगासागर का कीर्तन.”

आज दोपहर में होगी इंडिया अलायंस की बैठक

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में शामिल दलों की आज डिजिटल बैठक होने जा रही है. 13 जनवरी को होने वाली इस बैठक में गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने और इस गठजोड़ का संयोजक नियुक्त करने को लेकर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ‘ममता बनर्जी ने बैठक से क्यों बनाई दूरी?’ INDIA अलायंस की वर्चुअल मीटिंग आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और कुछ अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की जाएगी. जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘‘इंडिया के घटक दलों के नेता 13 जनवरी 2024 को 1:30 बजे ‘जूम’ ऐप के माध्यम से बैठक करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में वे विभिन्न मुद्दों जैसे सीट-बंटवारे को लेकर शुरू हुई बातचीत, 14 जनवरी को इम्फाल के निकट थौबल से शुरू होने जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भागीदारी और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे. बदलेगा भारत,जीतेगा इंडिया.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago