देश

UP Rajya Sabha Elections 2024: अखिलेश के बयान पर केशव प्रसाद का पलटवार बोले-“खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे”

UP Rajya Sabha Polls 2024: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. इसी के साथ भाजपा और सपा के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी की जा रही है. आज की दिन यूपी की राजनीति के लिए अहम है. माना जा रहा है कि, ये चुनाव न सिर्फ मौजूदा राज्यसभा की राह तय करेगा बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए भी इससे कई नए रास्ते खुल सकते हैं. तो वहीं सपा ने क्रॉस वोटिंग को लेकर आशंका जताई है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे. जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं. भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है. जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे चले (भाजपा की तरफ) जाएंगे.”

तो अखिलेश के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है और कहा है, “.भाजपा के पास अपने बहुमत से ज्यादा नंबर है. समाजवादी पार्टी को तीसरे प्रत्याशी को खड़ा करने की जरूरत नहीं थी.” इसी के साथ ही कहा है, “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे.” तो वहीं राज्यसभा चुनाव पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “भाजपा के आठ उम्मीदवार हैं, सभी जीतकर दिल्ली जाने वाले हैं, जिनको डर था वे सुबह से ही गा रहे हैं कि भाजपा ने उनके विधायकों को छीन लिया है. उन लोगों को अपने घर को संभालना नहीं आया. किसी पर आरोप लगाने से पहले ये भी देख ले कि आपके घर के सदस्य क्यों आपसे भागना चाहते हैं?” इसी के साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि, अखिलेश यादव को बहाना देने की आदत पड़ चुकी है. 2017 में बहाना दिया, 2019 में दिया और अब 2024 में भी एक और बहाना देंगे.”

ये भी पढ़ें-UP Politics: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

राजा भैया ने कल कर दिया था साफ

भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) प्रमुख ओ.पी. राजभर ने राज्यसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा, “भाजपा के आठों उम्मीदवार जीतेंगे. कल राजा भैया ने भी अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया, सभी सहयोगी दल साथ है. सपा की ओर से क्रॉस वोटिंग होगी, NDA को मजबूत करने के लिए लोग वोट देंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

15 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

46 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago