देश

जानें कौन हैं संजय सेठ, जो कभी थे सपा के कोषाध्यक्ष और अब तोड़ दिये अखिलेश के 10 विधायक

Who is Sanjay seth: यूपी में आज राज्यसभा चुनाव के वोटिंग हो रही है. भाजपा के 7 और सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत तय है. कुल मिलाकर अब लड़ाई 10वीं सीट को लेकर है. भाजपा ने 10वीं सीट के लिए संजय सेठ को मैदान में उतारा है. वहीं सपा ने आलोक रंजन को मैदान में उतारा है. ऐसे में सूबे की सियासत गरमाई हुई है. ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं संजय सेठ जिनको भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया प्रत्याशी.

बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ एक प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं. वे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे. इससे पहले वे सपा के संस्थापक सदस्य मुलायम सिंह यादव के करीबी थे. बाद में अखिलेश के खास सिपहसालारों में से एक थे. संजय सेठ सपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं. सपा ने उनको साल 2016 में राज्यसभा भेजा था. वे 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे. 2024 के चुनाव में भाजपा ने उन पर दांव खेला है. सूत्रों की मानें तो संजय सेठ ने भाजपा आलाकमान को भरोसा दिया था कि वे जीत के लिए वोटों का जुगाड़ करेंगे. इसके बाद पार्टी ने उनको 8वें प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ेंः पूर्णिया में तेजस्वी के काफिले की गाड़ी कार से टकराई, होमगार्ड जवान की मौत, 6 घायल

ऐसे फंसा पेंच

जानकारी के अनुसार भाजपा के विधानसभा में 252 विधायक हैं. वहीं 34 विधायक उसकी सहयोगी पार्टियों के हैं. इसके अलावा भाजपा को राजा भैया की पार्टी जनसत्ता के 2 विधायकों का भी साथ मिल रहा है. ऐसे में भाजपा के पास 288 विधायकों का समर्थन है. ऐसे में भाजपा को आठो उम्मीदवार को जिताने के लिए 296 विधायकों की आवश्यकता है. वहीं सपा को 3 उम्मीदवार जिताने के लिए 11 वोटों की जरूरत है.

सपा के पास अपने 108 विधायक हैं. लेकिन इरफान सोलंकी जेल में होने की वजह से वोट नहीं डाल पा रहे हैं. वहीं पल्लवी रंजन ने भी वोट देने से मना कर दिया. वहीं फिलहाल अब तक की जानकारी के अनुसार सपा के 10 विधायक पाला बदलने की तैयारी में हैं. ऐसे में ये सभी विधायक क्राॅस वोटिंग करेंगे. तो सपा की हार तय है.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

16 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

16 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

27 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

44 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

53 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

1 hour ago