देश

पीएम मोदी ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया, इस सेंटर में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने

PM Modi in VSSC: पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया. जानकारी के अनुसार भारत के राजनीतिक इतिहास में वो देश के पहले ऐसे पीएम हैं जिन्होंने इस सेंटर का दौरा किया. पीएम ने इस दौरान ट्राइसोनिक विंड टनल का शुभारंभ किया.

एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार पीएम ने ट्राइसोनिक विंड टनल के अलावा सतीश धवन स्पेस सेंटर में पीएसएलवी एकीकरण सुविधा महेंद्रगिरि के इसरो प्रोपल्शन काॅम्प्लेक्स में नई सेमी क्रायोजेनिक्स इंजन और स्टेज टेस्ट फैसिलिटी का भी शुभारंभ किया. तीनों सुविधाओं के शुरू होने के बाद स्पेस सेंटर विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस हो जाएगा.

ये भी पढ़ेंः UP Rajya Sabha Elections 2024: अखिलेश के बयान पर केशव प्रसाद का पलटवार बोले-“खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे”

अब छोड़े जा सकेंगे और अधिक राॅकेट

जानकारी के अनुसार श्रीहरिकोटा में सतीश धवन सेंटर में पीएसएलवी खुलने से अब साल में 15 पीएसएलवी छोड़ सकेंगे. इससे पहले केवल 6 राॅकेट छोड़े जा सकते थे. वहीं पीएसएलवी एकीकरण सुविधा से एसएसएलवी राॅकेट्स और निजी अंतरिक्ष कंपनियों द्वारा डिजाइन किए गए अन्य छोटे राॅकेटों को लाॅन्च किया जा सकेगा. वहीं इसरो प्रोपल्शन काॅम्प्लेक्स में नए सेमी क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट फेसिलिटी से संबंधित चरणों के विकास को सक्षम बनाएगी.

जानें क्या है ट्राइसोनिक विंड टनल

वहीं ट्राइसोनिक विंड टनल एक जटिल तकनीकी प्रणाली है. इस प्रणाली के जरिए वायुमंडल में विमानों और राॅकेटों के एयरोडायनेमिक्स को सुधारने में मदद मिलेगी. बता दें कि विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर सबसे बड़ा और सर्वाधिक महत्वपूर्ण केंद्र है. यह तिरुवनंतपुर में है. यहां पर राॅकेट, प्रक्षेपण यान और कृत्रिम उपग्रहों का निर्माण और असेंबलिंग होती है. इस केंद्र की शुरुआत थंबा भूमध्यरेखीय राॅकेट प्रक्षेपण केंद्र के तौर पर 1962 में हुई थी. बाद में इसका नाम बदलकर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डाॅ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया.

ये भी पढ़ेंः जानें कौन हैं संजय सेठ, जो कभी थे सपा के कोषाध्यक्ष और अब तोड़ दिये अखिलेश के 10 विधायक

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

11 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

24 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

51 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

57 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago