देश

‘अमित शाह तब बच्चे थे…!’ खड़गे का गृहमंत्री पर बवाली तंज, देशभक्ति पर दे रहे थे ज्ञान

Mallikarjun Kharge on Amit Shah: गोवा में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अब तक का सबसे तीखा और बवाली हमला बोला है. खड़गे ने अमित शाह की उम्र और राजनीतिक तजुर्बे पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे जीवन में पहली बार विधायक (MLA) बने थे, तब अमित शाह बच्चे थे और आज वही लोग कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं.

ज्ञात रहे खड़गे के इस बयान के बाद देश का सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है और बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.

खड़गे का अमित शाह पर सीधा तंज(Mallikarjun Kharge on Amit Shah)

गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी नेताओं द्वारा सोनिया गांधी पर की जाने वाली टिप्पणियों का करारा जवाब दिया. खड़गे ने कहा कि जब मैं पहली बार MLA बना था, तब अमित शाह उठे भी नहीं थे… बच्चे थे…! देश की स्वतंत्रता के लिए हम लोग लड़े, क्या ये लोग वहाँ थे?” उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी की लड़ाई से भागने वाले बीजेपी और उनके पुरखे आज कांग्रेस को देशभक्ति सिखाने का ढोंग कर रहे हैं.

बीजेपी को नीतियों का पढ़ाया पाठ

खड़गे ने अपने इस बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी पोस्ट कर बीजेपी को घेरा. उन्होंने लिखा कि बीजेपी की नीतियां देश को जोड़ने की नहीं, बल्कि नफरत फैलाने और देश को तोड़ने की हैं. खड़गे ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने उत्तराखंड में भाषण दिया था, तब बीजेपी के लोगों ने भाषण मंच का शुद्धिकरण कराया था. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी को उनके गुरुओं ने यही नफरत सिखाई है?

ये भी पढ़ें-नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष पद मिला, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

फिर गरमाया ‘वंदे मातरम’ विवाद

पाठकों को बता दें कि इसी कार्यक्रम के दौरान एक नया राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया. गोवा में कांग्रेस के इस आधिकारिक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के पूरे रूप के बजाय केवल शुरुआती दो पैराग्राफ ही गाए गए. जिस समय यह हुआ, उस वक्त खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंच पर मौजूद थे. इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए बहस छेड़ दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

1 minute ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

12 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

17 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

30 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

57 minutes ago