देश

PK Arrested In Bihar: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर ऐसा क्या बोले एक्टर खेसारी लाल, जो मच गया ‘गदर’!

बिहार में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का बयान सामने आया है. खेसारी ने 6 जनवरी, 2025 को अपने एक्स (X) हैंडल से एक पोस्ट किया और बिना नाम लिए प्रशांत किशोर और उनकी टीम पर तीखा हमला किया.

खेसारी ने कहा, “जिसका डर था, वही हुआ. नेता फिर अपना नया ठिकाना खोज लेंगे, कोचिंग वाले का दुकान चलने लगा होगा.”

उन्होंने आगे लिखा कि मीडिया जल्द ही ब्रेकिंग न्यूज दिखाएगी, लेकिन बिहार के छात्र ही इससे प्रभावित होंगे और आगे भी प्रभावित होते रहेंगे. खेसारी ने आरोप लगाया कि एक आंदोलन को दबा दिया गया है और यह सब मिलकर किया गया है.

बिहार के भविष्य पर जताई चिंता

खेसारी लाल यादव ने अपनी एक और पोस्ट में बिहार के भविष्य को लेकर अपनी चिंता जताई. उन्होंने लिखा, “ना जात हूं, ना पात हूं… मैं बिहार के उज्जवल भविष्य के साथ हूं!” खेसारी ने कहा कि वह बिहार के लिए अपनी आवाज उठाएंगे, भले ही वह नौकरी दे सकें या नहीं. वे अपने सामर्थ्यानुसार लोगों के हक के लिए खड़े होंगे.

खेसारी ने यह भी कहा कि जब वह दूसरे राज्यों में होते हैं तो बिहारी होते हैं, लेकिन अपने घर बिहार लौटने पर जाति-पात की दीवारें उभर आती हैं. उन्होंने आग्रह किया कि बिहार के भविष्य के लिए इन दीवारों को खत्म किया जाना चाहिए.

प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन पर तंज

खेसारी ने इस पोस्ट में प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन पर भी तंज कसा था. उन्होंने एक एक्स यूजर के द्वारा उन्हें गर्दनीबाग बुलाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वहां वैनिटी वैन वाले लोग पहले से हैं, मुझ जैसे छोटे लोगों को मत बुलाओ.” खेसारी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर लोग अपनी ताकत पहचान कर अपनी लड़ाई खुद नहीं लड़ेंगे, तो वे हमेशा किसी नेता के पीछे रहेंगे.

यह भी पढ़िए: “ये आंसू भारी पड़ेंगे…”, BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयान से आहत Delhi CM आतिशी रोने लगीं – VIDEO

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

3 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

21 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

38 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

38 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

59 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

1 hour ago