देश

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार (9 जून) को तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, कथित तौर पर आतंकवादियों ने वाहन पर गोलीबारी की. इस घटना में तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है. तकरीबन 33 लोगों के घायल होने की सूचना है.

बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी. हमले के बाद बस खाई में गिर गई. बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस शिवखोड़ी के पास रनसू से कटरा शहर जा रही थी, जो भगवान शिव को समर्पित एक गुफा मंदिर है. कटरा शहर त्रिकुटा पहाड़ियों में वैष्णो देवी मंदिर के लिए बेस कैंप के रूप में काम करता है. बस जम्मू कश्मीर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली थी.

घात लगाकर हमला

बताया जा रहा है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी.

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि दो नकाबपोश आतंकवादियों ने कंडा चंडी मोड़ के पास ड्राइवर पर गोली चलाई, जिससे बस खाई में जा गिरा. घटना की पुष्टि रियासी के डिप्टी कमिश्नर ने की है. यह इलाका रियासी और राजौरी जिले की सीमा पर पड़ता है और पहले भी यहां आतंकवादियों की आवाजाही की खबरें आती रही हैं.

बचाव अभियान जारी

फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है. घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच गई हैं. आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

घटनास्थल के आसपास के रहने वाले स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं. सहायता के एंबुलेंस पहुंच चुकी है. सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों का समूह राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

6 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

7 minutes ago

ऑपरेशन ट्राइडेंट: 3 राज्यों में 38 जगह छापेमारी, 1,424 खाते फ्रीज; ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई पर अमित शाह ने की तारीफ

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…

11 minutes ago

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

28 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

43 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

44 minutes ago