घोसी में अब तक सिर्फ 1 बार जीत पाई है भाजपा, क्या कम्युनिस्टों के गढ़ में राजभर कर पाएंगे सेंधमारी?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हर एक सियासी दल अपने जीत का दावा कर रहा है वहीं हर गठबंधन खुद को सरकार बनाने का सबसे बड़ा दावेदार बता रहा है. देश में 2014 से एनडीए गठबंधन की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी देश के हर एक जिले में अपना कार्यालय बनाने की मुहिम में लगी हुई है लेकिन आबादी के मामले में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में एक ऐसी लोकसभा है जिसमें आज़ादी के बाद से आज तक बस एक बार ही भारतीय जनता पार्टी का खाता खुला है.

उस लोकसभा क्षेत्र का सियासी समीकरण कुछ ऐसा है कि उस लोकसभा क्षेत्र का कभी उत्तर भारत एक बड़े सियासी शख्सियत नेतृत्व किया करते थे. उस लोकसभा क्षेत्र का नाम कुछ और नहीं बल्कि 70 घोसी लोकसभा क्षेत्र है जिसका नेतृत्व वर्तमान समय में बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय कर रहे हैं. घोसी को कभी कम्युनिस्टो का गढ़ कहा जाता था. कम्युनिस्ट पार्टी से जयबहादुर सिंह उर्फ जय राय कई बार सांसद एवं विधान परिषद के सदस्य बने, जयबहादुर सिंह का साथ दिया झारखंडे राय ने. झारखण्डे राय घोसी से कई बार विधायक एवं सांसद निर्वाचित हुए, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे.

जिसकी लहर उसको वोट देती है घोसी की जनता

संविधान समिति के सदस्य अलगू राय शास्त्री घोसी के पहले सांसद निर्वाचित हुए वहीं जनता पार्टी की लहर में यहां जनता पार्टी का भी खाता खुला था और शिवराम राय सांसद निर्वाचित हुए थे. इंदिरा गांधी के हत्या के बाद कांग्रेस की लहर में राजकुमार राय ने सांसद बनकर घोसी में कांग्रेस की फिर से जड़ जमाई लेकिन केन्द्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के सियासी कैरियर के आगे सबका कद कमतर हो गया और कल्पनाथ राय ने जो विकास के कार्य मऊ के लिए कराए उतना जनहित का काम आज तक कोई भी घोसी लोकसभा क्षेत्र का सांसद नही करा पाया है.

2014 में भाजपा ने दर्ज की थी जीत

घोसी लोकसभा क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश की एक ऐसी लोकसभा है जिसमें आज़ादी के बाद से आज तक बस एक बार ही कमल खिला है, 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर में भारतीय जनता पार्टी घोसी लोकसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करने में कामयाब रही. मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर हरिनारायण राजभर ने जीत दर्ज करके घोसी में भाजपा का खाता खोला था.

Divyendu Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago