इंटरमिटेंट फास्टिंग
Intermittent fasting: अक्सर लोग वजन कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग डाइट फॉलो करते हैं. इन्ही में से एक इंटरमिटेंट फास्टिंग सबसे फेमस है. ऐसे में अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि इंटरमिटेंट फास्टिंग की वजह से हार्ट की बीमारियों से मौत का खतरा बढ़ रहा है.
एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि वजन कम करने के लिए दिन में केवल 8 घंटे तक खाना खाने से हृदय रोग से मौत के खतरे को 91 प्रतिशत तक बढ़ा रहा है. हाल ही में हुए एक रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसमें रुक-रुक कर फास्टिंग करने वाले लोगों और 12 से 16 घंटे तक लंबे समय के गैप पर खाने वाले लोगों को दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में एक रिसर्च में हैरान करने वाली बात सामने आई है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन घटाने का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा डाइट प्लान है जिसमें लोग रुक-रुक कर उपवास करते हैं और साथ ही अपने रेगुलर खानपान को स्विच कर देते हैं. अक्सर लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग अपने वजन को कंट्रोल करने और बीमारियों को रोकने के लिए करते हैं. कई डाइट इस बात पर फोकस्ड होती है कि क्या खाना चाहिए लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग का संबंध इससे होता है कि आप कब खा रहे हैं.
दरअसल, दुनिया में इंटरमिटेंट फास्टिंग का मामला बढ़ते जा रहा है. लोग वजन कम करने के लिए एक समय तक खाना स्विच कर देते हैं. हालांकि, रिसर्च इसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. खास बात तो यह है कि एक रिसर्च में दावा किया गया है कि भोजन के समय को दिन में केवल 8 घंटे तक स्विच करने से मृत्यु का जोखिम 91% बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें:फल-सब्जियों को लंबे समय तक रखना चाहते हैं फ्रेश, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स, नहीं रहेगा सड़ने का डर
बता दें कि इस रिसर्च में हजारों लोगों को शामिल किया गया है. एक रिसर्च में दावा किया गया है कि इस स्टडी में लगभग 20,000 लोगों को शामिल किया गया है. रिसर्च के दौरान यह सोचना बहुत मुश्किल था कि रोगियों ने दो दिनों में क्या खाया. हालांकि, वैज्ञानिकों ने माना कि रिपोर्ट में गलतियों की गुंजाइश है.
अब आप सोच रहे होंगे की ‘इंटरमिटेंट फास्टिंग’ सही है, या नहीं? अगर आप इसका सही जवाब जानना चाहते हैं तो उसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें. ऐसे में शरीर में पहले से कोई दिक्कत है और आप ‘इंटरमिटेंट फास्टिंग’ शुरू कर देते हैं तो इससे आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…