देश

DUSU Election 2023: पिता की मौत के बाद घर का एकलौता सहारा! जानें कौन हैं दिल्ली विश्वविद्यालय के नए अध्यक्ष तुषार डेढ़ा

DUSU Election 2023: दिल्ली छात्र संघ चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. ABVP के उम्मीदवार तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 2 और उम्मीदवारों ने सेंट्रल पैनल के सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज है. कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) छात्र संघ चुनाव में केवल एक सीट ही जीत सकी. अभि दहिया ने एबीवीपी के सुशांत धनकड़ को भारी मतों के अंतर से हराया है. दरअसल, इससे पहले वर्ष 2019-20 में दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हुए थे. इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे. छात्र संघ चुनाव में 3 वर्ष की देरी के कारण प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी थी.

कौन हैं तुषार डेढ़ा?

बता दें कि 25 वर्षीय डेढ़ा मूल रूप से उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोंडा के रहने वाले हैं. वर्तमान में वो डीयू में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर कर रहे हैं. तुषार डेढ़ा ABVP के सक्रिय सदस्य हैं. उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई सत्यवती कॉलेज से पूरी की. डेढ़ा 2015 में एबीवीपी में शामिल हुए थे इसके बाद उन्होंने 2016 में सत्यवती कॉलेज में कॉलेज सांस्कृतिक समन्वयक का चुनाव जीता. वह DUSU में कार्यकारी परिषद के सदस्य भी थे.

यह भी पढ़ें: DUSU Polls: 3 सीटों पर ABVP तो एक पर NSUI ने जमाया कब्जा, यहां जानें जीत हार का अंतर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवार और कला संकाय में बौद्ध अध्ययन में एमए के प्रथम वर्ष के छात्र तुषार डेढ़ा कहते हैं, “मैंने अपने पिता को खो दिया है और मेरी मां एक गृहिणी हैं. मेरी एक छोटी बहन है और मैं अपने परिवार का एकमात्र सहारा हूं. छात्र राजनीति के साथ-साथ, मेरा लक्ष्य अनुसंधान और शिक्षाविदों में भी अपना करियर बनाना है. चूंकि मैं इस विश्वविद्यालय से इतने लंबे समय से जुड़ा हुआ हूं, इसलिए मुझे छात्रों के मुद्दों को उठाने और उन्हें हल करने का जुनून है.”

रियायती दर पर शहर भर में यात्रा करना प्रत्येक छात्र का अधिकार: तुषार

तुषार डेढ़ा कहते हैं, “पहले छात्रों को डीटीसी बस पास के लिए आवेदन करने की अनुमति थी. अब, छात्रों के लिए मेट्रो पास लेने का समय आ गया है क्योंकि हममें से अधिकांश लोग कॉलेज जाने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं. मैं खुद अपने ग्रेजुएशन के दिनों में घोंडा, मौजपुर से अशोक विहार तक दिल्ली मेट्रो से यात्रा करता था. रियायती दर पर शहर भर में यात्रा करना प्रत्येक छात्र का अधिकार है, और यही वह बदलाव है जो मैं लाना चाहता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

23 minutes ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

32 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

1 hour ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago