सीएम योगी आदित्यनाथ
PM Modi in Varanasi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां 42वां दौरा है. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इसके बाद योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा— “हमने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बीते साढ़े 9 सालों में दुनिया की सबसे प्राचीन सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी अविनाशी काशी के समग्र विकास को देश और दुनिया के सामने पहुंचाया है.”
मुख्यमंत्री योगी बोले— “पीएम मोदी आज एक बार फिर अनेक उपहारों के साथ काशी आए हैं. यह पहली बार है जबकि उत्तर प्रदेश में बीसीसीआई की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. प्रधानमंत्री के हाथों इसकी आधारशिला रखी जा रही है. यह सौभाग्य की बात है.”
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, “खेल से लेकर हर क्षेत्र में देश में विकास हुआ है. मैं आज सभी खेल प्रेमियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं. प्रदेश के सभी खेल प्रेमियों की ओर से आदरणीय मोदी जी का ह्रदय से स्वागत-अभिनंदन!”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर करीब एक बजे अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे और इसके बाद उन्होंने 30.66 एकड़ में 451 करोड़ (121 करोड़ की जमीन क्रय भी शामिल) की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गंजारी की आधारशिला रखी और जनता को सम्बोधित किया. इस मौके पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, गुंडप्पा विश्वनाथ, करसन घावरी, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जयशाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, महिला क्रिकेटर नीतू डेविड व शिवांगी कुलकर्णी मौजूद रहे.
सत्तारूढ़ भाजपा के एक नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को वाराणसी में हैं. यहां गंजारी में जनसभा के बाद वह संपूर्णानंद स्टेडियम में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे. शिव धाम जैसे इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास किया. इससे पहले PM मोदी ने हर-हर महादेव से स्पीच की शुरुआत की. फिर भोजपुरी में कहा- “आज फिर से बनारस आवे के मौका मिलल हौ, जो आनंद बनारस में हौ, वह कहीं नहीं.”
बता दें कि पीएम मोदी, वाराणसी में जिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला प्रधानमंत्री ने की है, उसे 30.60 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए 121 करोड़ में जमीन ली है. इसके लिए बजट भी निर्धारित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि, स्टेडियम निर्माण पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी और 7 पिच के साथ ही प्रैक्टिस नेट, खेल का मैदान, लाउंज, कॉमेंट्री बॉक्स, प्रेस गैलरी आदि की सुविधाओं से ये लैस होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…
Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…