मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘सोढ़ी’ 4 दिन से लापता, किडनैपिंग का केस दर्ज; सामने आई CCTV फुटेज

TMKOC Sodhi Missing: पॉपुलर कॉमेडी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरचरण सिंह लापता हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने काफी पहले शो छोड़ दिया था. गुरचरण का 22 अप्रैल से ही कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उनके पिता हरजीत सिंह ने पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

हरजीत सिंह ने अपने बेटे के लापता होने पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब पुलिस ने इस केस में कीडनैपिंग का मामला दर्ज किया है. केस में कई खुलासे हुए हैं. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है. पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किडनैपिंग का मामला बता रही है.

पिता ने दर्ज करवाई FIR

50 साल के गुरचरण सिंह उर्फ सोढ़ी’ 4 दिनों से लापता है. पुलिस की जांच में पता चला है कि एक्टर 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे. 8:30 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट थी लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और ना ही मुंबई पहुंचे. इसके बाद जब गुरचरण से घर के किसी सदस्य का कोई संपर्क नहीं हुआ तो पिता ने 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग कम्पलेन दर्ज कराई.

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में क्या है?

सीसीटीवी फुटेज में गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं. 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी कान कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बता रहा है. पुलस ने जब फोन के ट्रांजैक्शन निलकवाएं तो उन्हें पता चला की कई ट्रांजैक्शन भी हुए है. माना जा रहा है कि पुलिस को काफी अटपटी चीजें मिली है जिसके बाद पुलिस का सीधा शक किडनैपिंग पर जा रहा है. हालांकि, अभी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी, शुरू हुई KBC 16 की शूटिंग, सेट से वायरल हुईं तस्वीरें

पिता ने जताई चिंता

सोढ़ी के पिता हरजीत सिंह ने बेटे को लेकर चिंता जाहिर की है. वहीं, पुलिस की ओर से एक्टर के पिता को आश्वासन भी दिया गया है कि वो गुरूचरण को जरूर ढूंढ लेंगे. हरजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि उनके बेटे एकदम ठीक होंगे. उन्होंने कामना भी की कि उनके बेटे इस समय जहां कहीं भी होंगे भगवान उनकी खैर करे. उन्होंने कानून पर भरोसा जताया.

4 दिन पहले मनाया था पिता का बर्थडे

गुरचरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें  एक्टर अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, और वो बहुत खुश भी थे. ऐसे में गुरचरण ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया था. फैन्स भी पिता और बेटे के बीच प्यार देख बहुत खुश हो रहे थे. इंस्टाग्राम पर गुरचरण का ये आखिरी पोस्ट था. तबसे उनका कोई अता-पता नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

36 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

49 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago