देश

Kolkata Gangrape Case: TMC ने मदन मित्रा को थमाया कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले पर विवादित बयान को लेकर घिरे टीएमसी नेता मदन मित्रा की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं. टीएमसी ने मदन मित्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कहा कि उनका यह बयान पार्टी के कठोर रुख के खिलाफ है.

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने कहा, “कोलकाता शहर में एक लॉ स्टूडेंट के साथ बहुत ही जघन्य और अत्यंत दुखद घटना घटी है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दुखद और क्रूर यातना की इस अत्यंत संवेदनशील घटना पर दुख व्यक्त किया और इस घटना की कड़ी निंदा की है. प्रशासन आवश्यक कार्रवाई कर रहा है और दोषियों की त्वरित पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.”

मदन मित्रा का बयान असंवेदनशील और अनुशासन के खिलाफ

सुब्रत बख्शी ने मदन मित्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आगे कहा, “इस मामले में 28 जून 2025 को आपके (मदन मित्रा) द्वारा किया गया अनुचित, अनावश्यक और असंवेदनशील बयान पार्टी की छवि को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाला है. साथ ही, आपका यह बयान पार्टी के कठोर रुख के खिलाफ है. पार्टी अनुशासन भंग करने के इस व्यवहार के लिए आपको अगले तीन दिनों के भीतर कारण बताने का निर्देश दिया जाता है.”

बता दें कि टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कोलकाता के कॉलेज परिसर में एक लॉ स्टूडेंट के साथ कथित बलात्कार पर विवादास्पद टिप्पणी की थी. मित्रा ने अपने बयान में दावा किया कि बलात्कार की घटना ने सभी लड़कियों को यह संदेश दिया है कि उन्हें कॉलेज बंद होने पर कॉलेज नहीं जाना चाहिए.

महिला सुरक्षा पर ‘जीरो टॉलरेंस’

हालांकि, पार्टी ने मदन मित्रा के इस बयान की निंदा की और कहा, “ये विचार किसी भी तरह से पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाते हैं. हमारा रुख दृढ़ है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति हमारी शून्य सहिष्णुता है और हम इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं.”


ये भी पढ़े- गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे, निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का करेंगे उद्घाटन


भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

15 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

16 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

18 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

2 hours ago