महिला कोरियन यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़(फोटो- ट्विटर)
Korean woman YouTuber harassed: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरियन महिला के साथ छेड़छाड़ करने मामला सामने आया है. मुंबई के खार (khar) इलाके में यह मामला सामने आया है. महिला कोरियन यूट्यूबर(Korean Women Youtuber) है और वो सड़क पर लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming)कर रही थी. इस दौरान दो लड़के उसके साथ छेड़छान करना शुरु कर देते हैं. वहीं वीडियो में आरोपी लड़का कोरियन महिला को किस करता हुआ दिख रहा है.
मुंबई के खार इलाके में काफी भीड़-भाड़ होती है और अक्सर इस पर जगह पर कई यूट्यूबर अपनी वीडियो शूट या लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं. इस दौरान कोरियन महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की गई. कोरियन महिला नोर्थ कोरिया (North Korea) की रहने वाली बताई जा रही है. वो रात को करीब आठ बजे खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. बताया जा रहा है इस दौरान करीब उसके साथ 1000 से ज्यादा लोग लाइव जुड़े हुए थे. तभी 2 लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कोरियन महिला (Hyojeong Park) ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मेरे साथ दूसरे देश में भी हुआ था लेकिन उस समय, मैं पुलिस को बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी. भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है. मैं 3 सप्ताह से अधिक समय से मुंबई में हूं, और अधिक समय तक रहने की योजना बना रही हूं. वीडियो में तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़का जबरदस्ती कोरियन महिला का हाथ पकड़कर उस खींचकर ले जाने की कोशिश करता है. इसके बाद वो लड़का महिला को किस भी करने की कोशिश करता है.
ये पूरी घटना कैमरे कैद हो गई. महिला उस वक्त अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रही थी.
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों का नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी है. इससे पहले कोरियन यूट्यूबर महिला ने अपने ट्विटर हैंडल Mhyochi (@mhyochi) से भी मुंबई पुलिस से मदद मांगी थी. कोरिया महिला ने पुलिस की जमकर तारीफ की. उसने कहा कि भारत की पुलिस ने बहुत तेज कार्रवाई की है.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…
HC TAKES COGNIZANCE OF BUS FIRE: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी…
PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…
उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…