यूटिलिटी

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में केवल एक बार करें निवेश, मिलेंगे हर महीने 2500 रुपए, जानिए पूरा प्लान

अगर आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आपको केवल एक बार भुगतान करना होगा, इसके बाद आपको हर महीने 2500 रुपये पेंशन के रूप में मिलते रहेंगे. इस योजना में निवेश करने के बाद आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं होगी. रिटायरमेंट के बाद अगर आप अपनी जमा पूंजी का कुछ हिस्सा जैसे 4.50 लाख रुपए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में जमा करते हैं. 4.50 लाख रुपये की जगह हर महीने करीब 2500 रुपये की फिक्स्ड इनकम शुरू हो जाएगी. अगर आपके पास भी एकमुश्त रकम है तो आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के जरिए मंथली इनकम कमा सकते हैं. ज्वाइंट अकाउंट के जरिए भी आपको दोहरा फायदा मिल सकता है.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम निवेशकों को हर महीने इनकम का मौका देती है. यह एक खास स्कीम है, जहां आप हर महीने एकमुश्त पैसा लगाकर कमाई कर सकते हैं। इस योजना में आपका जमा पैसा सुरक्षित रहेगा और आप 5 साल के बाद पूरी रकम निकाल सकते हैं. एमआईएस योजना के तहत सिंगल और जॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है. रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए कई लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं. पोस्ट ऑफिस की स्कीम होने के कारण यह पूरी तरह से सुरक्षित है.

ब्याज दरों में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. जिसमें पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम भी शामिल है. सरकार ने इस मंथली इनकम स्कीम पर ब्याज दर 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दी है. इससे इस योजना में पैसा जमा करने वालों की मासिक आय में इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें- Korean woman YouTuber harassed: छेड़छाड़ के बावजूद कोरियन यू-ट्यूबर Hyojeong Park ने India को बताया बेस्ट, कहा- यहां तुरंत पुलिस आई, दूसरे देशों में तो…

POMIS में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 4.50 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट के जरिए 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. योजना के तहत ब्याज अब 6.7 फीसदी सालाना हो गया है. अगर आपने योजना में 9 लाख रुपए जमा किए हैं तो 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से एक साल का कुल ब्याज 60300 रुपए होगा. यह राशि साल के 12 माह में बांटी जाएगी. इस तरह हर महीने का ब्याज करीब 5025 रुपए हो जाएगा.

 

वहीं अगर आप सिंगल अकाउंट के जरिए 4,50,000 लाख रुपए जमा करते हैं तो मासिक ब्याज 2513 रुपए होगा. ज्वाइंट अकाउंट में 3 वयस्क भी जुड़ सकते हैं. लेकिन अधिकतम निवेश की सीमा 9 लाख रुपये है.

Dimple Yadav

Recent Posts

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

18 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

55 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

1 hour ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

1 hour ago