ईडी का आदेश दिखाते केटीआर.
KTR argument with ED officer on Kavita arrest watch video: ईडी ने शुक्रवार शाम को दिल्ली शराब घोटाला मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस की एमएलसी के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले ईडी ने उनके हैदराबाद स्थित घर की तलाशी ली थी. जानकारी के अनुसार के. कविता दो बार समन मिलने के बावजूद ईडी के सामने हाजिर नहीं हुईं थीं. इसके बाद जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है.
जानकारी के अनुसार ईडी जब कविता को गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां उनके भाई केटीआर की ईडी के अफसरों से बहस भी हो गई. बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ईडी और बीआरएस नेता केटीआर के बीच तीखी बहस हो रही है. यह वीडियो बीआरएस के किसी कार्यकर्ता ने बनाया है.
हालांकि बहस के बाद केटीआर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे. वे ईडी के इस कदम के खिलाफ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निपटेंगे. उधर जांच एजेंसी ने भी कविता की गिरफ्तारी का कारण बताने वाले एक नोट जारी किया है. जिसमें लिखा गया है कि एजेंसी ने पीएमएलए के तहत मिली पावर का इस्तेमाल करते हुए कविता को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तारी के बाद केटीआर ने इस प्रकरण को अलाउद्दीन खिलजी से जोड़ दिया. केटीआर ने कहा कि साल 1323 में खिलजी की सेना ने हैदराबाद पर आक्रमण कर काकतीय राजा प्रताप रुद्र को पकड़ लिया और उन्हें दिल्ली ले गए. इस प्रकरण के ठीक 700 साल बाद 2024 में मोदी की सेना ने हैदराबाद पर आक्रमण एमएलसी के कविता को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें दिल्ली ले गए हैं. अब खिलजी के उत्तराधिकारी मोदी ने हैदराबाद में जुलूस निकाला है. बता दें कि पीएम मोदी आज भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में हैदराबाद में रोड शो कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, अब तक 37 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…