Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Policy Case: ED ने पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर की बेटी कविता को हिरासत में लिया, दिल्ली लेकर आ रही एजेंसी

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आज ईडी और आईटी की टीमों ने हैदराबाद में के. कविता के घर की तलाशी ली. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया.

K Kavita

के. कविता.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने हैदराबाद में तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के घर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार ईडी ने यह कार्रवाई मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में की है. इससे पहले ईडी उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी थी. ईडी के अनुसार कविता शराब कारोबारियों की लाॅबी साउथ ग्रुप से जुड़ी थीं.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ईडी के अधिकारी एमएलसी के. कविता के घर पहुंचे और छापेमारी की. इस दौरान ईडी के साथ आईटी विभाग के अफसर भी थे. ईडी की टीम ने के. कविता और उनके पति डी अनिल कुमार की मौजूदगी में पूरे घर की तलाशी ली. ईडी सूत्रों की मानें तो दिल्ली शराब घोटाला मामले में एमएलसी के. कविता जांच एजेंसी के समन को नजरअंदाज कर चुकी थीं. इसके बाद जांच एजेंसी यह कार्रवाई की.

ऐसे सामने आया कविता का नाम

गौरतलब है कि जांच एजेंसी को इस मामले के एक आरोपी अमित अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान के. कविता का नाम लिया था. एजेंसी ने बताया कि साउथ ग्रुप नाम की एक शराब लाॅबी थी जिसमे शामिल एक और आरोपी विजय नायर ने आप नेताओं को रिश्वत के तौर पर 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था.

ये भी पढ़ेंः चुनावी बॉन्ड की संख्या का खुलासा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने SBI को फिर फटकारा, जारी किया नोटिस

ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु की राजनीति के राइजिंग स्टार हैं के अन्नामलाई, क्या भाजपा को दिला पाएंगे सीटों की संजीवनी?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital