देश

कुनो में एक और चीते ‘शौर्य’ ने तोड़ा दम, अब तक 10 की मौत, जानें क्यों मर रहे चीते?

Kuno National Park Cheetah Shaurya Death: श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत हो गई. इस चीते का नाम शौर्य है और इसने मंगलवार दोपहर 3 बजकर 17 मिनट पर दम तोड़ दिया था. इससे पहले सुबह 11 बजे वह अचेत मिला लेकिन उसके बाद चीतों की देखभाल कर रही टीम ने उसे सीपीआर दिया.

मेडिकल टीम द्वारा सीपीआर देने के बाद उसे होश आ गया लेकिन वह काफी कमजोर दिख रहा था. पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत का खुलासा होगा. बता दें कि कूनो में अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है. बता दें कि कूनो में टाइगर शौर्य अपने भाई गौरव के साथ रहता था. दोनों साथ में ही खेलते थे और शिकार भी साथ ही करते थे. बता दें कि भारत सरकार प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में 8 चीते नामीबिया से और फरवरी 2023 में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था.

यह भी पढ़ेंः रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधि से खुश नहीं निर्मोही अखाड़ा? महंत दिनेंद्र दास ने किया खुलासा

जानें क्यों मर रहे हैं चीते?

विशेषज्ञों की मानें तो चीते एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने पर बहुत तनाव में आ जाते हैं. चीतों पर माहौल बदलने का बहुत ज्यादा असर पड़ता है. भारत का मौसम एशियाटिक चीतों के हिसाब का है. हालांकि कुनो की परिस्थितियां अफ्रीकन चीतों के लिए एकदम ठीक है लेकिन जगह बदलने का बहुत बड़ा फर्क पड़ता है. जानकारी के अनुसार जब चीते शिकार नहीं करते हैं तो ब्रीडिंग भी नहीं होती है ऐसे में उनकी मौत भी हो सकती है. विशेषज्ञों की मानें तो इन चीतों में से आधे चीते भी अगर बच जाते हैं तो प्रोजेक्ट चीता सफल माना जाएगा.

यह भी पढ़ेंः ग्वालियर से अयोध्या के लिए नई फ्लाइट शुरू, जानें शेड्यूल से लेकर किराए तक सब कुछ

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आसमान में उड़ता दिखा यह खौफनाक-सा ‘बायोड्रोन’, रूस के इस धमाकेदार कदम ने उड़ाए होश; जानें क्या है पूरा खेल

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

4 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

6 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

14 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

18 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago