देश

22 जनवरी से पहले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होंगे ये अनुष्ठान, देखें किस तारीख को क्या होगा

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के आगमन के लिए पवित्र नगरी अयोध्या सज-धज कर तैयार हो गई है और मंगलवार से प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी शुरू कर दिया गया है. 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे. तो वहीं इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों में संजों लेने के लिए हर कोई आतुर दिखाई दे रहा है. बड़ी संख्या में वीआईपी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे. तो वहीं राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों का कार्यक्रम शुरू हो चुका है.

16 जनवरी से शुरू हुआ धर्मिक अनुष्ठान 22 जनवरी तक चलेगा. आने वाले सात दिनों तक राम मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे. मंदिर ट्रस्ट ने अनुष्ठानों का सात दिवसीय कार्यक्रम जारी कर दिया है. तो आइये जानते हैं 22 जनवरी से पहले प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कौन-कौनसे अनुष्ठान मंदिर में होने हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य… एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा अयोध्या धाम, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 11 हजार जवान तैनात

कार्यक्रम की देखें पूरी डिटेल

16 जनवरी : इस दिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित पूजा का कार्यक्रम किया गया तो वहीं सरयू नदी के तट पर ‘दशविध’ स्नान हुआ और अनुष्ठान में विष्णु पूजा और गोदान भी शामिल किया गया है.

17 जनवरी: तो वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी 17 जनवरी को भगवान राम की उनके बाल रूप रामलला की मूर्ति की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें भक्त मंगल कलश में सरयू जल ले कर यात्रा में शामिल होंगे.

18 जनवरी: प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के क्रम में तीसरे दिन गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान होगा.

19 जनवरी: कार्यक्रम के चौथे दिन यानी 19 जनवरी को अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा.

20 जनवरी: 20 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोया जाएगा और फिर इसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास सहित अनुष्ठान होगा.

 

21 जनवरी: इस दिन रामलला के विग्रह को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा. शैयाधिवास का अनुष्ठान भी होगा.

22 जनवरी: इस दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा और सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की जाएगी और दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला का अभिषेक किया जाएगा. इसी के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी. रामलला रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा करेंगे और इसी के साथ ही अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे.

यह भी पढ़ेंः रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधि से खुश नहीं निर्मोही अखाड़ा? महंत दिनेंद्र दास ने किया खुलासा

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 12 घंटे 9 राज्यों में इन्द्र देव का प्रकोप! 80 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…

1 minute ago

सलमान खान के साथ काम करने का अंजाम? टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, शिंदे बोले- शहर में दहशत नहीं चलने देंगे

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…

2 minutes ago

गोली लगने के बाद कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी के साथ डरावने वाली तस्वीर, देखें VIDEO

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…

26 minutes ago

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

1 hour ago

नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…

1 hour ago