देश

Ram Mandir Inauguration: श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से अयोध्या भेजे गए लड्डू के 1, 51, 000 डिब्बे, कंबल और रामनामी पटके, चंपत राय ने कही ये बात

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या के साथ ही पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है. हर मंदिर और घर में रामलला के स्वागत की तैयारी तेजी से चल रही है. घरों में लोग दीप प्रज्ज्वलित कर दीवाली मनाएंगे तो वहीं पूरे देश के रामलला को भेंट करने के लिए लोग एक से बढ़कर एक चीजें भेज रहे हैं. अयोध्या में लगातार भेटों का सिलसिला जारी है. इसी बीच श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न्यास की ओर से रामलला को खाल लड्डू भेजे गए हैं और इसी के साथ ही एक लाख रामनामी पटके भेजे गए हैं. इस सम्बंध में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है.

इस सम्बंध में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पत्र शेयर किया गया है, जिसमें मंदिर ट्रस्ट चंपत राय की ओर से श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न्यास को धन्यवाद दिया गया है. पत्र में लिखा गया है कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न्यास की ओर से लड्डू के 1, 51, 000 डिब्बे भक्तों को प्रसाद के रूप में भेंट करने के लिए भेजे गए हैं. पत्र में आगे बताया गया है कि प्रत्येक डिब्बे में 2 लड्डू हैं, जिनका अनुमानित वजन 500 ग्राम है. पत्र में ये भी बताया गया है कि इसके अतिरिक्त न्यास ने श्री राम भक्तों की सुविधा के लिए लगभग 2000 कंबल और 1,00,000 रामनामी पटके भी भेजे हैं. मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी इस पत्र में ये भी जानकारी दी गई है कि पूर्व में भी लगभग 5000 कंबल हमें न्यास से प्राप्त हुए थे. इसी के साथ पत्र में ये भी लिखा गया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के न्यास और श्री महंत जी के चरणों में अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर पर फहरेगा ये विशेष ध्वज, जानें त्रेता युग से क्या है इसका कनेक्शन

जारी है प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान

बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का पूर्ण अनुष्ठान होगा, लेकिन इससे पहले भी मंदिर में 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गया था. शुक्रवार को श्री रामजन्मभूमि स्थित श्री राम प्रतिष्ठा कार्य के अन्तर्गत अरणि से प्रकट अग्नि की नवकुण्डों में स्थापना हुई. हवन का कार्य भव्यता से हुआ. इसी के साथ ही वेदपारायण, रामायणपारायण सुश्राव्य हुआ. मण्डप में राजा श्री राम‌भद्र की रचना अत्यंत आकर्षक थी. उसमें सपरिवार रामजी की स्थापना एवं पूजा हुई. सायं पूजन एवं दिव्य आरती हुई. तो वहीं शनिवार को यानी आज नित्य पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य, प्रातः शर्कराधिवास, फलाधिवास, प्रासाद का 81 कलशों में स्थित विविध औषधियुक्त जल से स्नपन, प्रासाद का अधिवासन, पिण्डिका अधिवासन, पुष्पाधिवास, सायंकालिकपूजन एवं आरती होगी.

इनको मिली विशेष जिम्मेदारी

बता दें कि 22 जनवरी को बड़ी संख्या में वीआईपी पधारने वाले हैं. इसको लेकर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. सुरक्षा के तमाम बंदोबस्त किए जा रहे हैं. अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, अयोध्या धाम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक डीएसपी, लगभग 325 इंस्पेक्टर और 800 उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि, मुख्य समारोह से पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवान तैनात किये जाएंगे. तो वहीं वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ 1,000 से ज्यादा कान्सटेबल और 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

44 seconds ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

14 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago