देश

Umesh Pal Murder Case: शाइस्ता की मदद करने को लेकर घिरी मुंडी पासी ने कहा, “अतीक मेरा दुश्मन, मेरे भाई को मरवाया”, जानें कौन है मुंडी पासी

Lady Don Mundi Pasi: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता की मदद करने को लेकर घिरी लेडी डॉन मुंडी पासी ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है. मीडिया के सामने आकर उसने कहा कि वह फरार नहीं है. मुंडी पासी ने कहा, “अतीक मेरा दुश्मन था और उसने मेरे भाई को मरवाया था.” उसने कहा कि फरवरी में वह चौराहे पर शाइस्ता से मिली थी, उसे धोखे से बुलाया गया था.

बता दें कि हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही शाइस्ता की मदद करने को लेकर मुंडी पासी का नाम सामने आने के बाद प्रयागराज में पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में जुट गई थी. इस बीच लेडी डॉन मुंडी पासी मीडिया के सामने आई और शाइस्ता की मदद करने की बात से साफ इनकार करते हुए कहा है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से उसका कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस करेगी पूछताछ

क्या बोली मुंडी पासी

शाइस्ता परवीन के साथ नाम जुड़ने के बाद मुंडी पासी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ये सब झूठ है, मेरे ऊपर झूठे आरोप लग रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंडी पासी ने कहना है कि मेरी खुद अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन से दुश्मनी है. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि अतीक अहमद ने मेरे भाई को मरवाया था. शाइस्ता परवीन से भी मेरा कुछ लेना देना नहीं है.” सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, मुंडी पासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतीक अहमद ने मेरे परिवार को मरवाया था, उनकी लाश भी नहीं मिली थी. इस पर जब मीडियाकर्मियों ने उससे पूछा कि फरवरी में उसकी मुलाकात शाइस्ता से हुई थी? इस पर पासी ने कहा,” शाइस्ता से उसकी मुलाकात चौराहे पर हुई थी. मुझे बहाने से बुलाया गया था और जब मैं वहां पहुंची तो वहां देखा कि कैंप लगा हुआ हैं. इस पर मैं वहीं से भाग गई.”

पुलिस मुझे फंसा रही है

मुंडी पासी ने शाइस्ता से जुड़े सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैं अपने घर पर ही हूं और मुझे पर लगे ये सारे आरोप गलत हैं. मुझे पुलिस फंसा रही है.” जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ये बात सामने आई थी कि शाइस्ता परवीन लेडी डॉन मुंडी पासी से मिली थी. इस मुलाकात के दौरान अतीक अहमद का गनर एहतेशाम भी उनके साथ था. इसी के बाद पुलिस ने लेडी डॉन मुंडी पासी और एहतेशाम की तलाश तेज कर दी थी. मुंडी पासी पर यह भी आरोप है कि उसको उमेश पाल हत्याकांड की जानकारी थी, लेकिन सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान लेडी डॉन मुंडी पासी ने इन आरोपों को खारिज किया है.

जानें कौन है मुंडी पासी

बता दें कि कछार इलाके की रहने वाली मुंडी पासी जुर्म की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है. प्रयागराज के धूमनगंज थाने की वह हिस्ट्रीशीटर रही है. मुंडी पासी खूंखार अपराधी मूलचंद पासी की भी करीबी रही है. इतना ही नहीं, छोटा राजन गिरोह के खास शूटर बच्चा पासी गिरोह के साथ भी उसका नाम जुड़ता रहा है. फिलहाल मुंडी पासी अभी जमानत पर बाहर है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago