सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की मेहमान नवाजी करने के बजाए दुल्हन पक्ष ने जमकर मारा पीटा. इस पर पूरी बरात में बवाल मच गया लोगों को जहां जगह मिली वहीं पर छुप कर अपनी जान बचाने लगे. बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने बरातियों के लिए पहले ही संख्या तय कर दी थी, बावजूद इसके दूल्हे वाले दोगुनी संख्या में बरात में लोगों को लेकर पहुंच गए.
मामला लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ क्षेत्र के ग्राम लखाही से सामने आया है. शनिवार को यहां पर बरात आई थी. यहां रहने वाले एक शख्स की दो बेटियों की शादी एक ही दिन थी और बरात अलग-अलग जगहों से आई थी. एक बरात सिंगाही से तो दूसरी बरात जनपद बहराइच के थाना खैरी घाट के गांव बरूही टपरी से आई थी.
बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने लड़के वालों को 60-60 बराती लाने के लिए कहा था लेकिन बहराइच से आई बरात में दोगुने बराती दुल्हन के घर पर पहुंच गए. इस पर दुल्हन वालों को गुस्सा आ गया. उन्होंने इस बात की नाराजगी जताई, क्योंकि दुल्हन पक्ष ने तय बरातियों के हिसाब से ही पूरा बंदोबस्त किया था. तो वहीं लड़की को चढ़ाने के लिए सामान भी कम लेकर आए थे. इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और ये बात इतनी बढ़ी की नौबत मारपीट की भी आ गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे वालों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है.
इसी बीच मारपीट की सूचना किसी ने डायल 112 पुलिस को दे दी. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों को शांत कराया और पूरा मामला सुनने के बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया. बताया जा रहा है कि देर रात समझौता होने के बाद निकाह संपन्न हो सका है. पढुआ थाना के एसओ हरिकेश राय ने बताया कि बरातियों की संख्या अधिक होने पर विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है और निकाह हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…