Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बरात लेकर पहुंचे दूल्हे पर इस वजह से भड़के दुल्हन वाले, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

एक शख्स की दो बेटियों की शादी एक ही साथ थी और दुल्हन पक्ष ने दोनों लड़के वालों को 60-60 बराती लाने के लिए कहा था.

nikaah

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की मेहमान नवाजी करने के बजाए दुल्हन पक्ष ने जमकर मारा पीटा. इस पर पूरी बरात में बवाल मच गया लोगों को जहां जगह मिली वहीं पर छुप कर अपनी जान बचाने लगे. बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने बरातियों के लिए पहले ही संख्या तय कर दी थी, बावजूद इसके दूल्हे वाले दोगुनी संख्या में बरात में लोगों को लेकर पहुंच गए.

मामला लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ क्षेत्र के ग्राम लखाही से सामने आया है. शनिवार को यहां पर बरात आई थी. यहां रहने वाले एक शख्स की दो बेटियों की शादी एक ही दिन थी और बरात अलग-अलग जगहों से आई थी. एक बरात सिंगाही से तो दूसरी बरात जनपद बहराइच के थाना खैरी घाट के गांव बरूही टपरी से आई थी.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: झारखंड में 1500 लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, प्रशासन के फूले हाथ-पांव, ये वजह आई सामने

60-60 बाराती लाने की हुई थी बात

बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने लड़के वालों को 60-60 बराती लाने के लिए कहा था लेकिन बहराइच से आई बरात में दोगुने बराती दुल्हन के घर पर पहुंच गए. इस पर दुल्हन वालों को गुस्सा आ गया. उन्होंने इस बात की नाराजगी जताई, क्योंकि दुल्हन पक्ष ने तय बरातियों के हिसाब से ही पूरा बंदोबस्त किया था. तो वहीं लड़की को चढ़ाने के लिए सामान भी कम लेकर आए थे. इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और ये बात इतनी बढ़ी की नौबत मारपीट की भी आ गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे वालों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है.

पुलिस ने कराया गांव वालों को शांत

इसी बीच मारपीट की सूचना किसी ने डायल 112 पुलिस को दे दी. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों को शांत कराया और पूरा मामला सुनने के बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया. बताया जा रहा है कि देर रात समझौता होने के बाद निकाह संपन्न हो सका है. पढुआ थाना के एसओ हरिकेश राय ने बताया कि बरातियों की संख्या अधिक होने पर विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है और निकाह हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital