देश

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में शामिल और देश के वरिष्ठ राजनेता लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. छाती में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) के चलते इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए 98 वर्षीय वरिष्ठ नेता की सेहत में अब काफी सुधार हो चुका है, जिसके बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज (Lal Krishna Advani discharged from Apollo Hospital)

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आडवाणी को 16 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे छाती में संक्रमण के कारण पल्मोनरी (फेफड़ों से संबंधित) विभाग में भर्ती कराया गया था. वे न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में थे. उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया. अस्पताल में उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे.

राजनीति के एक युग का नाम हैं आडवाणी (Lal Krishna Advani Health News)

8 नवंबर 1927 को कराची में जन्मे लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के सबसे कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को देश की एक मुख्य राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है. 1990 के दशक में उनकी ‘राम रथ यात्रा’ ने देश की राजनीतिक दिशा को एक नया मोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 22 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द और कई का समय बदला; देखें पूरी लिस्ट

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्होंने 2002 से 2004 तक देश के उपप्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं और गृह मंत्रालय जैसे संवेदनशील विभाग की जिम्मेदारी संभाली. देश के लिए उनके दीर्घकालिक और अमूल्य राजनीतिक योगदान को देखते हुए वर्ष 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

4 hours ago