देश

जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर भू-माफियाओं ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, 11 गिरफ्तार

प्रशांत राय, बक्सर

बिहार के बक्सर में भूमि विवाद सुलझाने गई राजपुर पुलिस टीम पर भू-माफियाओं ने हमला कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि “पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.”

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपा गांव में भूमि विवाद को सुलझाने पहुंची राजपुर पुलिस टीम पर भू-माफियाओं ने चौतरफा ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम किसी तरह छुप कर अपनी जान बचाई और इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. जिसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस के जवानों ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं.

दो पक्षों में काफी समय से चल रहा है विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के रहने वाले आनंद भूषण दूसरे के जमीन पर कब्जा कर रहा था. बताया जा रहा है यह विवाद पिछले कई सालों से चला आ रहा है.

क्या बोले अधिकारी?

घटना की पुष्टि करते हुए मुख्यालय डीएसपी मोहम्मद असफाक अंसारी ने बताया कि, “2 पक्षों के बीच भूमि विवाद था. जिसे सुलझाने के लिए पुलिस गई हुई थी. जिस पर भू-माफियाओं ने हमला कर दिया. इस मामले में कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar में जंगलराज रिटर्न! RJD नेता सुनील राय का अपहरण, ऑफिस से घसीटते हुए स्कॉर्पियों में ले गए बदमाश

गौरतलब है कि जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. यही कारण है कि आम लोगों के साथ ही टीम पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे हैं. आलम यह है कि राजपुर थाना क्षेत्र के ही हेठुआ गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई उसके बाद भी किसी ने इसका ना तो लिखित शिकायत किया और ना ही पुलिस ने केस दर्ज किया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago