खेल

Virat Kohli के सपोर्ट में आया ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, बोला-‘आखिर कौन हैं वे लोग जो किंग की आलोचना करते हैं’

Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट का एक बड़ा नाम है. क्रिकेट की दुनिया की एक बड़ी मशहूर लाइन है, ‘Form is temporary, class is permanent’. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है विराट. क्योंकि बीते कुछ साल इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए किसी काफी मुश्किल रहे. मगर कहते हैं न समय कैसा भी हो बदलता जरूर है. विराट एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में लौटे और रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने का सिलसिला फिर शुरू हो चुका. विराट ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में शानदार शतक लगाया था. उनकी इस शतकीय पारी पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है. इसी लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विराट कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे. इस वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही थी. लेकिन विराट ने इन सब चीजों को नजरअंदाज किया और एक बार फिर अपनी लय में लौट गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी के बाद विराट सुर्खियों में हैं. इस बीच मोहम्मद आमिर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान विराट को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की मेहनत पर बिल्कुल भी शक नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के भाई अशरफ का साथ देना पड़ा भारी, जेलर समेत छह अधिकारी निलंबित, हो सकती है गिरफ्तरी

‘आखिर कौन हैं वे लोग जो किंग की आलोचना करते हैं’

आमिर ने कहा कि, आखिर ये लोग कौन हैं जो विराट कोहली की आलोचना कर रहे हैं. मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आता है. आखिर में वो इंसान ही हैं और ऐसा नहीं है कि उनके पास कोई रिमोट है, आप रिमोट दबा देंगे और वो हर दिन शतक लगाएंगे और कोहली भारत को मैच भी जीता देंगे. हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता है.

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के मौके पर एक विशेष साक्षात्कार में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल से बात करते हुए, आमिर ने पीएसएल में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता, 2023 एकदिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान की संभावना और जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय तेज आक्रमण के भविष्य के बारे में बात की.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago