लारेब हाशमी ने किया था लोन वुल्फ हमला
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिटी बस कंडक्टर पर हमला करने वाले आरोपी लारेब हाशमी से ATS लगातार पूछताछ कर रही है. जिसको लेकर एटीएस की टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. एटीएस ने बताया कि लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर पर लोन वुल्फ हमला किया था. सूत्रों के अनुसार, लोन वुल्फ अटैक की ट्रेनिंग आतंकी संगठन प्रशिक्षण के दौरान आतंकियों को देते हैं. जिसमें हमलावर भीड़-भाड़ वाले इलाके में अकेले घुसकर हमला कर देता है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या लारेब हाशमी को आतंकी ट्रेनिंग दी गई है या फिर उसने खुद से इसको सीखा है. इन दोनों पहलुओं की जांच एटीएस कर रही है.
सूत्रों का ये भी कहना है कि अब पूरी तरह से ये स्पष्ट हो चुका है कि सिटी बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर हमला पुराने टिकट विवाद को लेकर नहीं किया गया है, बल्कि लारेब हाशमी कट्टरपंथ और जेहाद के रास्ते पर चल रहा था. उसी के तहत उसने इस तरह का लोन वुल्फ हमला किया.
लारेब हाशमी की गूगल और यूट्यूब सर्च हिस्ट्री से भी पता चलता है कि वो पाकिस्तान के मौलवियों, कट्टरपंथियों की तकरीरें सुनता था. जेहाद से जुड़े लेख पढ़ने के अलावा तालिबान से जुड़े नरसंहार के वीडियो देखता था. एटीएस लारेब की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने के अलावा ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इसके तार उदयपुर में हुई कन्हैयाल हत्या से या फिर किसी आतंकी संगठन से तो नहीं जुड़े हैं.
लारेब हाशमी ने पुलिस पूछताछ में इस बात का भी खुलासा किया है कि वो माफिया अतीक अहमद का फैन है. उसी की तरह दबंग और अमीर आदमी बनना चाहता है, जिससे उसका भी नाम दुनिया में फैले. यही वजह है कि लारेब सिर प र सफेद साफा बांधता था.
बस कंडक्टर पर किया था चापड़ से हमला
पुलिस के अनुसार लारेब हाशमी बीटेक का छात्र है. लारेब हाशमी ने बीते दिनों इलेक्ट्रिक सिटी बस कंडक्टर हरिकेश पर चापड़ से हमला बोल कर उसे घायल कर दिया था. हमला करने के बाद लारेब ने जेहादी जिंदा है और अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए थे. इसका वीडियो भी उसने बनाया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था. वीजियो वायरल होने के बाद कई एजेंसियों ने जांच शुरू की है. डीसीपी यमुना नगर अभिनव त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि लारेब हाशमी यूट्यूब पर कट्टरपंथियों की तकरीरें सुनता था. उसके घर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं. पुलिस इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…