देश

IFFI के प्लेटफॉर्म पर ब्रह्माकुमारीज़ की एनिमेटेड फिल्म ‘द लाइट’ ए जर्नी विदइन की हुई स्क्रीनिंग

International Film Festival of India: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया ईफी के प्लेटफॉर्म पर 25 नवंबर, शनिवार को ब्रह्माकुमारीज़ की एनिमेटेड फिल्म ‘द लाइट’ ए जर्नी विदइन की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के वक्त रेड कार्पेट पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की एडिशनल चीफ बीके जयंती दीदी, फिल्म के प्रोड्यूसर बीके हरिलाल भानूशाली, गोवा के आर्ट एंड कल्चरल मिनिस्टर गोविंद गावडे, पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर शूजीत सिरकार, एनिमेशन निर्देशक प्रसाद अजगांवकर विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इसके अलावा ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग के चेयरपर्सन बीके डॉ. अशोक मेहता, पीस ऑफ माइंड चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर बीके रवी, सीईओ बीके गीता, मुबंई से खार सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके शोभा, गोवा की प्रभारी बीके शोभा भी उपस्थित रही।

फिल्म की ओपनिंग से पहले थिएटर में गोवा के राज्यमंत्री येशु नाईक जी ने बीके हरिलाल भानुशाली, शुजीत सिरकार, प्रसाद अजगांवकर और बीके जयंती दीदी को ईफी, NFDC और गोवा एंटरटेनमेंट सोसाइटी की तरफ से सम्मानित किया। तो स्क्रिनिंग के दौरान कई फिल्म निर्देशक और एक्सपर्ट्स भी विशेष तौर पर फिल्म देखने पहुंचे थे।

फिल्म द लाइट की कहानी, ब्रह्माकुमारीज संस्था के फाउंडर दादा लेखराज कृपलानी जिन्हें पिताश्री ब्रह्मा के नाम से जाना जाता है, उनके जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इसलिए फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे दादा लेखराज को ईश्वरीय लाईट का अनुभव होने के बाद वह एक अमीर और समृद्ध हीरा व्यापारी से पिताश्री ब्रह्मा बने। और किस तरह उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने की अलग जगायी।

कुल मिलाकर यह एनिमेटेड मूवी साइंस और स्प्रिचुअलिटी का संगम है। फिल्म के निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में यह यूनिक कॉम्बिनेशन दर्शकों के दिलों को छुऐंगा।

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

31 seconds ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

2 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

10 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

18 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

30 minutes ago