देश

Nuh Encounter: हरियाणा STF और बदमाशों के बीच नूंह में मुठभेड़, लॉरेंस बिश्ननोई गैंग के दो गुर्गों को लगी गोली

Nuh Encounter: नूंह से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हरियाणा STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. ये शूटर्स लॉरेंस बिश्ननोई गैंग से जुड़े हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. दोनों बदमाश रोहतक में ढाबे के बाहर हुए सचिन मर्डर केस में वांछित थे. एसटीएफ काफी दिनों से इनका तलाश कर रही थी.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर्स को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर विशाल उर्फ कालू और रवि मोटा ने पुलिस के ऊपर फायरिंग भी की इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें दोनों गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई जिससे वे घायल हो गए. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. दोनों बदमाशों के कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं. बता दें कि मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), नूंह पुलिस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम शामिल थीं. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-Indian Railways: 3 से 4 मई तक कई ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट…अगर दिल्ली जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये पूरी जानकारी

विशाल के पास ये काम था लॉरेंस गैंग का

दबोचे गए शूटर्स में से विशाल के बारे में पुलिस ने बताया कि विशाल लारेंस गैंग के लिए हरियाणा में शूटर्स भर्ती करने का काम करता था. पुलिस ने बताया कि विशाल उर्फ कालू हाल ही में रोहतक के एक ढाबे पर एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दे चुके हैं. तब इन दोनों ने एक मां के सामने उसके बेटे की हत्या कर दी थी. रोहित गोदारा ने इन दोनों को USA से वर्चुअल नंबरों से सम्पर्क किया था और बड़ी वारदात को अंजाम देने का काम सौंपा था. दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि विशाल उर्फ कालू को एक बड़े ऑपरेशन का जिम्मा रोहित गोदारा ने सौंप रखा था, जिसके लिए बाकायदा वो फरारी के वक्त भी विशाल के टच में था और उसे रोहतक हत्याकांड के बाद और अगली वारदात के लिए लगाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘फ्री कश्मीर से लेकर फ्री शरजील तक…!’ Jamia में देशविरोधी नारों के पीछे कौन?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…

12 minutes ago

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

46 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

46 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

1 hour ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago