दुनिया

कोविड-19 की इस Vaccine से हो सकती है खतरनाक बीमारी, कंपनी ने अदालत में खुद कबूली ये बात

AstraZeneca Covid Vaccine: कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि इससे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. कंपनी ने यूनाइटेड किंगडम हाई कोर्ट में दिए गए दस्तावेजों में इस बात को स्वीकार किया है कि कोविड-19 वैक्सीन से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) जैसी दुर्लभ बीमारी हो सकती है.

ब्रेन डैमेज का शिकार हुआ शख्स

एस्ट्राजेनेका ने कई देशों में कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड नाम से अपनी वैक्सीन की बिक्री की थी. उसने पहली बार माना है कि उसकी वैक्सीन से गंभीर बीमारी हो सकती है. एस्ट्राजेनेका कंपनी को क्लास-एक्शन मुकदमे का सामना करना पड़ा रहा है. इस मुकदमे को जेमी स्कॉट नाम के व्यक्ति ने यूके हाई कोर्ट में दायर किया था. जो यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर बनाई गई एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने के बाद ब्रेन डैमेज का शिकार हो गया था.

कई परिवारों ने साइड इफेक्ट्स की बात कही

जेमी स्कॉट के अलावा यूके के कई परिवारों ने इस बात की शिकायत की थी, कि वैक्सीन लेने के बाद उन्हें साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा है. ये परिवार भी कंपनी से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- योग गुरु बाबा रामदेव को लगा बड़ा झटका, पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

TTS सिंड्रोम क्या होता है?

जिस TTS बीमारी का जिक्र एस्ट्राजेनेका ने अपने दस्तावेजों में किया है, वह एक तरह का सिंड्रोम है. जिसे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम कहते हैं. ये सिंड्रोम शरीर में खून के थक्के जमने की वजह बनते हैं. शरीर में क्लॉटिंग होने की वजह से व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट होने का खतरा रहता है. इसके साथ ही यह सिंड्रोम बॉडी में प्लेटलेट्स गिरने का एक कारण भी बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

42 seconds ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

1 minute ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

33 minutes ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

2 hours ago