मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘सोढी’ के लापता होने पर बेटे ‘गोगी’ का सामने आया रिएक्शन, कहा-वो ऐसे नहीं थे…

Gurucharan Singh Missing: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढ़ी यानी  गुरचरण सिंह एक सप्ताह से लापता है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. इस खबर से फैंस और को-स्टार्स का चिंता से बुरा हाल है. उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के बारे में मिली है. ऐसे में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी के बेटे का किरदार निभाने वाले ‘गोगी’ ने भी उनकी गुमशुदगी पर रिएक्शन देते हुए खास जानकारी दी है. समय ने उनके डिप्रेशन में होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया है कि उनकी आखिरी बार  गुरचरण से कॉल पर क्या बातचीत हुई थी. आइए जानते हैं.

समय शाह के साथ गुरुचरण ने कॉल पर क्या की थी बात?

समय शाह ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी कुछ महीने पहले गुरचरण से कॉल पर काफी लम्बी बात हुई थी. इस घंटे भर की बातचीत में उन्होंने समय को बहुत मोटिवेट किया था. समय ने बताया कि गुरुचरण किसी पंजाबी फिल्म में काम भी कर रहे हैं. समय ने बताया कि हमने सपनों के पीछे भागने को लेकर भी बात की.

मैं उन्हें बहुत मिस कर रहा था और खासकर तब जब हम साथ काम नहीं कर रहे हैं इसलिए मैंने उन्हें कॉल किया था. हमने कॉल पर पुरानी यादें ताजा की थी. समय शाह ने बताया कि उनकी आखिरी बार गुरुचरण से अभिनेता दिलीप जोशी यानी जेठालाल के बेटे के रिसेप्शन में मुलाकात हुई थी.

डिप्रेशन में थे ‘सोढ़ी’

समय शाह से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया कि क्या गुरचरण डिप्रेशन में थे तब समय ने जवाब देते हुए कहा, “जब मैंने उनसे कॉल पर बात की थी तब वह काफी खुश लग रहे थे. मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि लोग कह रहे हैं कि वह डिप्रेशन में थे. वह उस तरह के इंसान बिल्कुल नहीं हैं.

हालांकि, कभी-कभी ये समझना मुश्किल हो जाता है कि सामने वाले के दिमाग कैसे काम कर रहे है, लेकिन जब भी हम बात करते थे वह बहुत खुश रहते थे, उनकी तबीयत भी ठीक थी और वह मेरा हालचाल भी लेते रहते थे. मुझे नहीं लगता कि वह डिप्रेशन में थे. हालांकि, हमने कभी उस तरह की बातचीत नहीं की जैसी वह अपने माता-पिता या दोस्तों के साथ करते थे.” मैं उनके लिए बेटे जैसा हूं.

ये भी पढ़ें:कौन है महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए Sahil Khan? फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीते हैं ये अभिनेता

जल्द वापस आएंगे

समय ने कहा कि उन्होंने अपने करियर और जिंदगी को लेकर बहुत सी चीजें प्लान की हैं. जब भी समय की गुरुचरण से बात होती है वो उनसे उनकी लाइफ के बारे में पूछते हैं. लेकिन उन्हें पूरी बात नहीं पता क्योंकि सोढ़ी को सरप्राइज देना काफी पसंद है. जहां तक मुझे पता है वो किसी ऐप पर भी काम कर रहे थे. मुझे उम्मीद है वो बहुत जल्द वापस आ जाएंगे.

कई सीसीटीवी फुटेज आई सामने

गुरचरण सिंह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार के लिए जाने जाते हैं. 2020 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया था, वो लगभग पिछले 6 दिनों से लापता है. उनके पिता ने उनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. हालांकि जांच में गुरचरण के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जहां वो दिल्ली की सड़को पर इधर-उधर जाते दिखाई दिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago