देश

पश्चिम बंगाल में वकील को बनाया जा रहा है निशाना, केस डायरी में हेरफेर का आरोप; सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

West Bengal Lawyer Target: पश्चिम बंगाल के एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्हें कोलकाता पुलिस और राज्य प्रशासन द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. वकील ने कहा कि सरकारी वकील टीएमसी कैडर का व्यक्ति है और मेरी केस डायरी में हेरफेर किया गया है. सीआईडी ​​अधिकारियों ने सभी सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ की. वकील ने कहा-  “मैंने पहले संदेश खाली और अब आरजी कर अस्पताल केस के लिए संपर्क किया था. मेरी याचिका हाई कोर्ट को भेज दी गई.”

घटना के संबध में वकील ने आगे बताया कि जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि आप हाई कोर्ट पर भरोसा क्यों नहीं कर सकते? वे इसकी देखभाल करेंगे. वकील ने कहा कि न्यायपालिका में विश्वास रखने के लिए सभी मुझे परेशान कर रहे हैं और मुझ पर हंस रहे हैं. यह मेरी गलती थी कि मैंने टीएमसी शासित राज्य में मामला दायर किया. कोर्ट ने याचिक को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है.

अधिवक्ता विनीत जिंदल ने राष्ट्रपति को लिखा था पत्र

बता दें कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई थी. अधिवक्ता विनीत जिंदल ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर कहा था कि पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाएं स्पष्ट रूप से बताती हैं कि वहां की TMC सरकार राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है जो संवैधानिक तंत्र की स्पष्ट विफलता है.

राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत उनको मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई. विनीत जिंदल ने राष्ट्रपति को लिखी अपनी याचिका में कहा है कि बंगाल में हिंसा और हत्याएं एक नियमित घटना बन गई. हमने पंचायत चुनाव हिंसा, लोक सभा चुनाव हिंसा और संदेशखली मानवाधिकार उल्लंघन जैसी घटनाएं देखी है जो ये स्पष्ट करती है कि बंगाल में आम नागरिकों की जान बचाने और संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए मौलिक अधिकार को बचाने में पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह से विफल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago