देश

समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता से भारत की सांस्कृतिक जड़ों पर आघात होगा- आरएसएस से जुड़ी संस्था ने SC से लगाई गुहार

आरएसएस से जुड़ी एक संस्था ने सुप्रीम कोर्ट को लिखे पत्र में कहा है कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से हिन्दू विवाह अधिनियम का उद्देश्य विफल होगा और इससे यह भी प्रदर्शित होता है कि किस प्रकार दूसरे धर्म और पश्चिमी देश भारत पर ‘हावी’ हो रहे हैं और ‘हिन्दुत्व की प्रकृति’ को प्रभावित कर रहे हैं.

आरएसएस की महिला शाखा से संबद्ध संवर्धिनी न्यास ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की स्थिति में इसके विनाशकारी प्रभावों के प्रति शीर्ष अदालत का ध्यान आकृष्ट कराया. संस्था ने कहा कि ऐसे किसी फैसले से भारत की सांस्कृतिक और भारतीय समाज की जड़ों पर आघात होगा और चारों ओर उथल पुथल की स्थिति पैदा हो जायेगी. राष्ट्र सेविका समिति से संबद्ध संस्था ने पत्र में कई मुद्दों को उठाते हुए कहा है कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से ऐसे माता पिता द्वारा पालन पोषण किये जाने वाले बच्चों का विकास एवं व्यक्तित्व प्रभावित होगा, साथ ही काफी हद तक युवा भी प्रभावित होंगे.

सुप्रीम कोर्ट के पंजीयक को संबोधित पत्र में विधि सलाहकार श्वेता शर्मा ने लिखा कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से हिन्दू विवाह अधिनियम का उद्देश्य विफल होगा और इससे यह भी प्रदर्शित होता है कि किस प्रकार से दूसरे धर्म और पश्चिमी देश हमारे देश पर हावी हो रहे हैं और हिन्दुत्व की प्रकृति को प्रभावित कर रहे हैं. सीजेआई जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ समलैंगिक विवाहों को कानूनी मंजूरी दिए जाने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: The Kerala Story: ममता सरकार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ से हटाया बैन

कई एलजीबीटीक्यू अधिकार कार्यकर्ताओं ने समलैंगिक विवाह पर आरएसएस के एक निकाय के सर्वेक्षण को ”खतरनाक और भ्रामक” करार दिया है तथा संगठन पर ”गलत जानकारी फैलाने” का आरोप लगाया है. इससे पहले संवर्धिनी न्यास के सर्वेक्षण में कई चिकित्सकों और संबद्ध चिकित्सा पेशेवरों ने कहा था कि समलैंगिकता ‘एक विकार’ है और यदि समलैंगिक विवाह को वैध किया गया तो समाज में यह विकार और बढ़ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

3 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

11 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

53 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago