देश

UP Politics: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर मचा घमासान, डिंपल यादव ने की बर्खास्त करने की मांग, दानिश अली को बताया भाई

UP Politics: लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई है. भाजपा के विरोधी दल इसको लेकर लगातार हमलावर हैं तो वहीं बीजेपी भी अपने सांसद के इस व्यवहार से बैकफुट पर नजर आ रही है. इसी बीच सपा सांसद डिंपल यादव ने भी रमेश बिधूड़ी पर हमला बोला है और उनको बर्खास्त करने की मांग की है.

रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, उन्होंने जो बयान दिया उससे सदन की गरिमा तार-तार हो गई है. ऐसी द्वेष और द्रोह की भावना रखने वाले सांसद को बर्खास्त किया जाना चाहिए. डिंपल यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त करने की मांग की. इसी के साथ लिखा है कि, ‘हमारे भाई और सांसद दानिश अली जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा के सांसद को जिसने सदन की गरिमा को तार- तार किया है और जिसने मनवत्व के परिप्रेक्ष्य की गरिमा गिराई है, मेरी मांग है कि ऐसे द्वेष और द्रोह की भावना रखने वाले सांसद को तुरंत बर्खास्त किया जाए.’ बता दें कि, गुरुवार को लोकसभा में भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर ऐसी आत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे यहां पर न तो लिखा जा सकता है और न ही बताया जा सकता है. तो वहीं इस बयान पर चारो तरफ से खुद को घिरा देखकर भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है. तो वहीं विपक्षी दल लगातार उनको बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. मालूम हो कि, संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में चर्चा हो रही थी, कि इसी दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी लोकसभा में अपनी बात रख रहे थे, तभी दानिश अली ने कुछ कहा और इसी के बाद बिधूड़ी ने अपना आपा खो दिया और बसपा सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद से इस पूरे मामले को लेकर राजनीति में हंगामा मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें- क्या अभी जारी है गहलोत-पायलट विवाद? राहुल-खड़गे की सभा से पहले कांग्रेस के पोस्टर से गायब दिखे सचिन, फिर उठ रहे सवाल

बता दें कि रमेश बिधूड़ी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं तो वहीं उनके विवादित बयान को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है तो दूसरी ओर मीडिया से बात करते हुए बिधूड़ी के बयान का जिक्र करते हुए बसपा सांसद दानिश अली की आंखों में भी आंसू आ गए थे. उन्होंने कहा कि जब एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है तो एक आम नागरिक के साथ क्या होगा. इसी के साथ बसपा सांसद दानिश अली ने ये भी कहा है कि, अगर बिधूड़ी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो संसद सदस्यता त्याग देंगे. दूसरी ओर इस विवादित बयान को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनकी भाषा पर सवाल उठाए हैं और कार्रवाई की मांग की है. तो वहीं शुक्रवार की शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दानिश अली के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

33 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago